Hindu Devi Devta: जानिए हिन्दू धर्म में कुल 33 करोड़ देवी देवता या 33 कोटी, क्या कहते हैं शास्त्र और पुराण

0
1847
Hindu Devi Devta

Hindu Devi Devta: हिन्दू धर्म में देवी-देवतायों की कुल कितनी संख्या है यह वर्षों से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विषय में सबकी अपनी अलग-अलग सोच है। वर्तमान में अधिकांश लोगों का मानना है की हिन्दू धर्म में कुल 33 करोड़ देवी देवता है।

वेद और पुराणों में सब जगह देवी-देवतायों की कुल संख्या 33 कोटी बताई गई है। इसी आधार पर संख्या 33 करोड़ मानी जाती है। ये अलग बात है की कहीं भी 33 करोड़ नाम नहीं बताए गए हैं। इस विषय पर वर्षों से चल रही गहन शोध का परिणाम बताते हैं।

ये भी पढ़ें : Mahadev : भगवान शिव की थी 5 बेटियां, बहुत कम ही लोग इस बारे में जानते हैं

क्या होता है 33 कोटी का अर्थ ?

वेद-ग्रंथों में सब जगह 33 कोटी वर्णित हैं। संस्कृत भाषा में कोटी शब्द के दो अर्थ होते हैं “प्रकार” और “करोड़”। लोगों द्वारा कोटी शब्द का अर्थ करोड़ मान लिया गया लेकिन इसके अनुसार कोटी शब्द का अर्थ प्रकार है। इसलिए देवी-देवतायों की कुल संख्या 33 करोड़ नहीं 33 प्रकार है।

 

33 करोड़ देवी देवता विदेश में क्यु नहीं पाये जाते? - Quora

33 कोटी देवी देवताओं के नाम | Hindu Devi Devta

33 कोटी यानि 33 प्रकार के देवी-देवता में 8 वसु, 11 रुद्र, 12 आदित्य, इन्द्र और प्रजापति हैं।

8 वसु – आप, ध्रुव, सोम, धर, अनिल, अनल, प्रत्यूष, प्रभाष

11 रुद्र – मनु, मन्यु, शिव, महत, ऋतुध्वज, महीनस, उम्रतेरस, काल, वामदेव, भव, धृत-ध्वज

12 आदित्य – अंशुमान, अर्यमन, इन्द्र, त्वषट, धातु, पर्जन्य, पूषा, भग, मित्र, वैवस्वत, विष्णु
इन्द्र प्रजापति