हिमेश रेशमिया की नई फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ का टीजर हुआ रिलीज

0
248
Bads Ravi Kumar
Bads Ravi Kumar

हिमेश रेशमिया अपने गानों के लिए चर्चा में रहते है। हाल ही उन्होंने एक फिल्म में काम किया है जिसका टीजर रिलीज किया जा चुका है।  उन्होंने वादा किया था कि 3 नवंबर को वह अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज देंगे। फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ के साथ हिमेश बड़े पर्दे पर धमाल करने वाले हैं। ये फिल्म साल 2014 में उनकी फिल्म ‘द एक्सपोज’ की फ्रैंचाइजी है।

 

2023 में आने वाली यह फिल्म एक महान व्यक्ति और उसके पागलपन की कहानी है। इसमें हिमेश 10 खतरनाक विलेन के साथ लड़ते हुए दिखेंगे। इस फिल्म में हिमेश, रवि कुमार के किरदार में दिखेंगे जो मेहनत के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ता है।  हिमेश ने फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

 

टीजर में हिमेश खतरनाक एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के डायलॉग ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। साथ ही इसमें वह किसी भी मसाला फिल्म की तरह वन लाइनर भी बोलते दिख रहे हैं। टीजर को देखने के बाद लोगों का मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहा है। लोगों को इस फिल्म का वीएफएक्स और डायलॉग बिलकुल भी पसंद नहीं आया है। यही वजह है कि यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करके अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

 

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म और इसके एक्शन सीक्वेंसेज भी बेहद स्टाइलिश और आज के जामने के हिसाब से है, जो मॉडर्न डे एक्शन लवर्स के लिए एक ट्रीट होगी। इसके बारे में बात करते हुए हिमेश रेशमिया कहते हैं, ‘फैन्स हमेशा से मेरी हिट फिल्म ‘द एक्सपोज’ के रवि कुमार के किरदार से एक स्पिन ऑफ चाहते हैं, जिसने रिलीज होने पर अच्छें रिव्यूज हासिल करने के साथ ही अच्छा बिजनेस भी किया था।

 

इससे पहले हिमेश ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहले वह ‘तेरा सुरूर’, ‘द एक्सपोज’ और ‘खिलाड़ी 786’ में नजर आ चुके हैं। हिमेश ने साल 2007 में एक्टिंग की दुनिया में आने का फैसला किया था। फिल्म का नाम ‘आपका का सुरूर’ था। इस फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आए थे, लेकिन उनकी एक्टिंग लोगों का दिल नहीं जीत पाई थी।