Himanshi Khurana Hospitalized: अस्पताल में भर्ती हुईं हिमांशी खुराना, शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत

0
381
Himanshi Khurana Hospitalized
Himanshi Khurana Hospitalized

Himanshi Khurana Hospitalized: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर तथा एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की शूटिंग के दौरान काफी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस रोमानिया में अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘फत्तो दे यार बड़े ने’ की शूटिंग कर रही थीं, इसी दौरान उन्हें तेज बुखार हो गया और नाक से खून आने लगा। एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana Movies) फिल्म के एक सीक्वेंस के लिए माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में बारिश में सीन शूट कर रही थीं, जिसके कारण उन्हें तेज बुखार हो गया।

r9 3 1

तबीयत खराब होने के बावजूद जारी रखी शूटिंग

भीषण ठंड में सीन शूट करने के बाद एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana Health) की तबीयत खराब हो गई थी, इसके बावजूद भी हिमांशी (Himanshi Khurana Music Videos) ने शूटिंग जारी रखी थी लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। खुशी की बात यह है कि एक्ट्रेस की हालत में किसी खतरे की बात नहीं हैं। वहीं एक्ट्रेस के फैंस और उनके परिजन उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

r10 1 4

बिग बॉस के कारण डिप्रेशन में गई हिमांशी

आपको बता दें कि हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana Bigg Boss 13) बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एक चैट शो के दौरान बताया था कि बिग बॉस के बाद उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो गई थी। हिमांशी ने चैट शो में बताया कि जब वह बिग बॉस में गई तो उन्होंने सोचा यहां लाइफ बदलने वाली है लेकिन ये रियलिटी नहीं था। हिमांशी ने कहा- घर में इतनी नेगेटिविटी थी जिसके कारण वह डिप्रेशन में चली गईं, उन्हें इतना नुकसान हुआ कि इससे बाहर आने के लिए उन्हें दो साल लग गए।