South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. राजनीति
  3. Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल में बजा चुनावी बिगुल, विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान
 Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल में बजा चुनावी बिगुल, विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान
राजनीति

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल में बजा चुनावी बिगुल, विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

by Ravinder Kumar October 14, 2022

Himachal Pradesh Election 2022 Schedule: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा। 12 नवंबर को मतदान (Voting) होगा और 8 दिसंबर को काउंटिंग (Counting) होगी। चुनाव के लिए अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और 29 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग सही तरीके से चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इलेक्शन फेयर और सही तरीके से करवाने का प्रयास करेंगे। कोविड की स्थिति अब बड़ी चिंता नहीं, लेकिन एहतियाती कदम जारी रखे जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैम्प, पेयजल एवं छायांकित क्षेत्र व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश में कितने वोटर?

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने पीसी में कहा कि कुछ मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। कुछ मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की 68 सीटों में से 17 सीटें एससी वर्ग और 3 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। हिमाचल में 55।07 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हैं।

 

गुजरात की विधानसभा

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में चुनाव की तारीख के ऐलान की संभावना कम है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की टीम चार दिन के लिए गुजरात दौरे पर जाने वाली है। इस वजह से शुक्रवार को चुनाव का एलान होने की संभावना कम है।

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं। यहां पिछली बार दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर 2017 को मतदान कराया गया था। इसमें बीजेपी ने कुल 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं कंग्रेस के खाते में 77 सीटें और अन्य पार्टियों को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

गुजरात में वर्तमान में 4 करोड़ 35 लाख 46 हजार 956 रजिस्टर्ड मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 69।01 फ़ीसदी मतदान हुआ था। 182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं।

Share This:

Tags: eci election commision of india gujrat assembly election himachal pradesh election
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.