इन राज्यों में होगी आज तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
341
Weather Report
Weather Report

Weather Report : बीते कई दिनों से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो रहीं हैं। इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि अब कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण तट आंध्र प्रदेश में 7 दिसंबर से मध्यरात्रि में बारिश होने की आशंका हैं। 8 दिसंबर को भी उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश की कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

इन राज्यों में फिर गिरेगा पारा

r1

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department-IMD) ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया हैं। उनके मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेंगा। साथ ही अगले 2-3 दिनों में देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन

r2

मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई क्षेत्रों में बादल घिरे रहेंगे। साथ ही ठंड और तेज हवाओं से कपकपाहट बढ़ेगी। हालांकि दिन में धूप निकलेगी। मध्य प्रदेश में आज तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेंगा। नरसिंहपुर में आज तापमान 27 से 22 डिग्री पर पहुंच गया है। बीते दिन ग्वालियर, रायसेन, खंडवा और नौगांव के तापमान में कमी देखने को मिली थी। साथ ही छत्तीसगढ़ के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।