Sanjeeda-Harshvardhan : संजीदा शेख संग डेटिंग की खबरों पर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, क्या तलाक के बाद एक्ट्रेस को मिल गया उनका प्यार?

0
331
harsvardhan rane and sanjida sheikh

Sanjeeda-Harshvardhan: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और एक्ट्रेस आमिर अली की एक्स वाइफ संजीदा शेख इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस इन इन दिनों अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड एक्टर हर्षवर्धन राणे को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस काफी लंबे वक्त से हर्षवर्धन को डेट कर रही हैं। हालांकि इस बात पर दोनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन दोनों का सोशल मीडिया अकाउंट इस बात की गवाही देता नजर आया था। जिसपर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

ezgif.com gif maker 64

एक ही जगह से शेयर की थी जंगल सफारी की तस्वीरें

 कुछ हफ्तों पहले हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जंगल सफारी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो जीप में बैठकर सफारी एंजॉय करते नजर आए थे। वहीं हर्षवर्धन के कुछ ही वक्त बाद संजीदा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसी लोकेशन का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो जीप में अपनी बेटी के साथ मस्ती करती नजर आई थीं। जिस पर अब एक्टर ने खुलकर बात की है।

Harshvardhan Rane And Sanjeeda Shaikh To Feature In Kushan Nandy's Next, Kun Faya Kun.

संजीदा संग रिश्ते पर हर्षवर्धन कही बड़ी बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन से जब संजीदा के साथ अफेयर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, “इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है क्योंकि लिखना मीडिया पर्सन का काम है और मैं उन्हें उन इंसानों के तौर पर देखता हूं जो अपना काम कर रहे हैं। जैसे मैं फिल्मों में काम करता हूं। मैं अपने काम का बहुत सम्मान करता हूं..ऐसे ही में मैं उनके प्रोसेस का भी सम्मान करता हूं। अब जब मैं उनसे मिलूंगा उन्हें तुरंत गले लगा लूंगा…”। गौरतलब है कि संजीदा और हर्षवर्धन ने फिल्म ‘तैश’ में साथ में काम किया था। बात करें एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने एक्टर आमिर अली से साल 2012 में शादी की थी। फिर साल 2022 में दस साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।