WPL 2023 MI Squad : हरमनप्रीत कौर होंगी मुंबई इंडियंस की कप्तान, जानिए पूरा स्क्वॉड

0
374
WPL 2023 MI Squad

WPL 2023 MI Squad: महिला आईपीएल के लिए ऐतिहासिक नीलामी की प्रक्रिया कल देर रात समाप्त हो गई। सभी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों पर खूब पैसे लुटाए। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 2.30 से शुरू हुआ नीलामी का दौर आखिरकार रात 8.40 बजे खत्म हुआ। सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपने स्क्वॉड पूरे किए और कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदा गया है। उनमें से 57 भारतीय जबकि 30 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में कुल 59.50 करोड़ रुपये खिलाड़ियों पर खर्च किए गए हैं।

मुंबई के 17 सदस्‍यीय स्क्वॉड में 6 विदेशी खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने नीलामी के बाद अपना 17 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार किया, जिसमें से 6 विदेशी खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने इंग्लिश ऑलराउंडर नाट सिवर (3.2 करोड़ रुपये) को कप्‍तान हरमनप्रीत कौर (1.8 करोड़ रुपये) से मोटी रकम पर खरीदा। मुंबई के लिए सबसे महंगा प्लेयर इंग्लैंड की ऑलराउंडर नाट सिवर रहीं। उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में मुंबई ने अपने खेमे में शामिल किया। भारतीय प्लेयर के रूप में हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ रुपये में मुंबई ने खरीदा। अब मुंबई ने उन्हें कप्तान भी घोषित किया है।

हरमनप्रीत कौर होंगी मुंबई इंडियंस की कप्तान

हरमनप्रीत कौर के लिए पहले आरसीबी और दिल्‍ली कैपिटल्‍स में छिड़ी जंग। उसके बाद मुंबई भी रेस में शामिल हुआ। दिल्‍ली ने मुंबई से भिड़ंत जारी रखी। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा। मालूम हो कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) की पहली नीलामी में 5 फ्रेंचाइजियों के पास ऑक्शन पर्स में कुल 60 करोड़ रुपए थे। हर फ्रेंचाइजी के पास 12-12 करोड़ खर्च करने की सीमा थी।

WPL 2023: मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नाट सिवर, एमिलिया कर, पूजा वस्‍त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्‍यूज, क्‍लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिश्‍ट और जिंतामनी कलिटा।