Harbhajan-Dhoni Rift: ‘उन्होंने मेरी संपत्ति नहीं ली…’, धोनी के मुद्दे पर हरभजन ने खुलकर रखी अपनी बात 

0
319
Harbhajan-Dhoni Rift

Harbhajan-Dhoni Rift: भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह के बीच सबकुछ ठीक है। हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू के जरिए दोनों से जुड़ी हालिया विवादों पर अंकुश लगा दिया। बीते दिनों यह भी खबर आई थी कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के रिश्तों में दरार है। हालांकि, हरभजन सिंह ने अब इस बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके और धोनी के बीच सब ठीक है और अनबन की खबरें गलत हैं।

साल 2011 में भारत के विश्व कप जिताने में हरभजन सिंह का बड़ा योगदान रहा है। उस समय वो टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा थे। हालांकि, टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वह लंबे समय तक टीम के साथ नहीं थे। वास्तव में, उन्होंने विश्व कप के बाद बहुत कम ही क्रिकेट खेला है। विश्व कप में हरभजन सिंह का प्रदर्शन बहुत अच्छा था, लेकिन इसके समाप्त होने के बाद वह टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में खबरे बनने लगी कि भज्जी के करियर को जल्द खत्म करने में धोनी का हाथ रहा है।

Harbhajan Singh-MS Dhoni
Harbhajan Singh-MS Dhoni

धोनी के मुद्दे पर हरभजन ने खुलकर रखी अपनी बात

बता दें कि दिसंबर 2021 में भज्जी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब धोनी के मुद्दे पर हरभजन ने खुलकर अपनी बात रखी है। स्पोर्ट्स यारी के साथ बात करते हुए हरभजन सिंह ने इस बारे में बात की और कहा कि उनका और धोनी के साथ किसी भी तरह का अनबन नहीं रहा  था।

अपनी बात रखते हुए भज्जी ने कहा कि, “क्यों मेरी और धोनी के बीच अमबन होगी। हमने साथ में काफी क्रिकेट खेली है, वह मेरे अच्छे दोस्त रहे हैं। वह अभी भी मेरे अच्छे दोस्त हैं। वह अपने लाइफ में बीजी हो गए और मैं भी बीजी हो गया। हमारे बीच ज्यादा बात नहीं होती लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे बीच कुछ ठीक नहीं है।”

Harbhajan-dhoni
Harbhajan-dhoni

‘उन्होंने मेरी संपत्ति नहीं ली है’

मजाक में भज्जी ने अनबन की अफवाहों पर कहा कि,  ‘उन्होंने मेरी संपत्ति नहीं ली है (हंसते हुए)..लेकिन हां, मुझे उनकी कुछ संपत्तियों में दिलचस्पी है, खासकर उनके फार्महाउस में..’ इतना कहने के बाद भज्जी जोर से हंसने लग जाते हैं।

बता दें कि भारतीय टीम में खेलने के अलावा दोनों ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी साथ खेला है। वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक साथ खेले हैं।  हरभजन सिंह 3 साल तक चेन्नई के साथ थे। वह साल 2018 में चैंपियन टीम का भी हिस्सा थे।