ब्रिटेन में क्यों हिंदू छात्रों को किया जा रहा है बार-बार प्रताड़ित?

0
412
editorial

Recently updated on July 25th, 2024 at 12:42 pm

दोस्तों अगर आप अपने बच्चों को ये सोचकर विदेश पढ़ने के लिए भेजते हैं कि वो वहां अपना अच्छा भविष्य बनाएंगे। तो ये जरूरी नहीं कि ऐसा ही हो। खासकर हम ब्रिटेन की बात कर रहे हैं। ब्रिटेन में हिंदू छात्रों का जीना मुश्किल हो गया है। जी हां, ब्रिटेन में हिंदू छात्रों को किस तरह टॉर्चर किया जाता है इसको लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटेन में इस्लामिक कट्टरपंथ अब तेजी से फल-फूल रहा है, जिनके निशाने पर वहां पढ़ने वाले भारतीय हिंदू छात्र हैं।

दोस्तों रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ब्रिटिश स्कूलों में हिंदू बच्चों का मजाक बनाया जाता है, क्योंकि वे देवताओं की पूजा करते हैं। साथ ही स्कूलों में कट्टरपंथी जाकिर नाइक के वीडियो को सुनने को मजबूर किया जाता है। इसके अलावा बच्चों पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला जाता है। सिर्फ यही नहीं दर्शकों स्कूल में एक छात्रा पर गोमांस तक फेंकने की घटना सामने आई हैं। ईसाई छात्र भी ब्रिटेन में हिंदू छात्रों को धमका रहे हैं।

Islamic Threats in UK: मुसलमान बनो, टेंशन फ्री रहो वरना... ब्रिटेन के  स्कूलों में भी हिंदू स्टूडेंट्स को धमका रहे मुस्लिम छात्र! - muslim pupils  tell hindu classmates to ...

ब्रिटेन में जिस तरह हिंदू विरोधी सोच बढ़ रही है, वो एक चिंता का विषय है। ऐसा लगता है कि भारत पर इतने सालों तक शासन करने के बाद भी ब्रिटेन के लोगों में हिंदू धर्म को लेकर भारी कमी है। या फिर ब्रिटेन अब तक भारत को गुलाम मानने वाली अपनी सोच से बाहर नहीं निकल पाया है। तब ही वहां भारतीयों और खासकर हिंदू धर्म के लोगों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है।

दोस्तों ये भी हो सकता है कि ब्रिटेन आज भारत की तरक्की देख जल रहा हो। ब्रिटिश लोगों ने कभी सोचा नहीं होगा कि जिस भारत पर कभी उन्होंने इतने सालों तक शासन किया था, वो भारत कुछ ही सालों में उससे आगे निकल जाएगा। दर्शकों आप जानते ही होंगे कि किस तरह भारत, ब्रिटेन को अर्थव्यवस्था के मामले में पीछे छोड़ चुका है।

ये वहीं ब्रिटेन है जो कभी भारतीयों को अपमानित करने के लिए जगह-जगह पर बोर्ड लगाता था, जिनमें लिखा होता था- ‘भारतीयों और कुत्तों को अंदर आने की इजाजत नहीं है”। आज उसी ब्रिटेन पर एक भारतीय राज कर रहा है। इसको देखकर इन गोरों का घमंड तो जरूर टूटा होगा। तो शायद इसलिए ये लोग बार-बार ब्रिटेन में हिंदुओं को निशाना बनाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।