Hansal Mehta: सतीश कौशिक के निधन पर हंसल मेहता ने जताया दुख, एक्टर की याद में किया बड़ा ऐलान

0
354
Hansal Mehta On Satish Kaushik Death

Hansal Mehta: आज के दिन यानी 9 मार्च 2023 को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज सुबह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी मौत की खबर पर किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा था, क्योंकि महज 1 दिन पहले उन्होंने कई दिग्गज सितारों के साथ होली का त्योहार मनाया था और अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उनके निधन की खबर सुनने के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दुख का माहौल छा गया है। आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी सतीश जी को याद करते हुए एक नोट लिखा है।

Untitled design 69

हंसल मेहता ने सतीश जी को किया याद

आज सुबह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर सतीश कौशिक का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। उनके मौत से सभी को एक बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी ट्विटर पर एक नोट लिखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हंसल मेहता ने ट्विटर पर सतीश जी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सतीश जी आप जो फिल्म अपने लिए बनाना चाहते थे डेथ ऑफ ए डायरेक्टर, वो अब नहीं बनेगी। अपनी गर्मजोशी, उदारता, अच्छाई और प्रतिभा से मेरे जीवन को सजाने के लिए धन्यवाद प्यारे सतीश जी और हां मेरी अगली फिल्म के लिए सतीश नाम का एक पेड़ होगा।‘

 

243041756 466854734437780 8890193635918886012 n

सेलेब्स ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सतीश जी के निधन की खबर पर यकीन करना सभी के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि महज एक दिन पहले उन्होंने हंसते-खेलते हुए कई दिग्गज सितारों के साथ होली का त्योहार मनाया था। एक्टर के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा गया है। इसी के साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। इस लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर सुनील शेट्टी, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन का नाम शामिल है। सभी सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए एक्टर के लिए दुख जताया है।