GT vs MI Qualifier 2 Highlights: गुजरात ने मुंबई को दिखाया बाहर का रास्ता, फाइनल में चेन्नई से मुकाबला

0
408
GT vs MI Qualifier 2 Highlights
GT vs MI Qualifier 2 Highlights

GT vs MI Qualifier 2 Highlights: आईपीएल का दुसरा क्वालिफायर मैच गुजरात टाइटंस और मुम्बई इंडियंस के बीच कल यानी 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम मे खेला गया। इस मैच मे हार्दिक पांड्या की टीम, रोहित शर्मा की टीम पर भारी पड़ी और इस मैच को जीत लिया। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। हार्दिक की टीम ने पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार फाइनल में उसके सामने चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स होगी। बारिश के कारण टॉस 45 मिनट की देरी से हुआ। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें: Shubman Gill Sister Troll: DCW ने किया बड़ा ऐलान, गिल की बहन के ट्रोलर्स को मिलेगा करारा जवाब

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत शानदार रही। शुभमन गिल का लय बरक़रार है। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और टीम को 230 रन के पार पहुंचाया। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।

GT vs MI Qualifier 2
GT vs MI Qualifier 2

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने तेजी से रन बनाए। ईशान किशन के चोटिल होने के कारण नेहाल वधेरा ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। वधेरा चार और रोहित शर्मा आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। किशन की जगह आए विष्णु विनोद पांच और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसे बाद मुंबई का कोई बल्लेबाज नहीं चल पाया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सूर्यकुमार ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया।

गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। उनके बाद मोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर मुंबई की टीम को ढेर कर दिया। राशिद खान को दो और जोशुआ लिटिल को एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: Hardik-Natasha: हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी का उड़ाया मजाक! देखें Video