रायपुर: शादी के 2 दिन बाद दूल्हे ने की दुल्हन की हत्या, फिर की खुदकुशी

0
436
Nikah was done 2 days ago, bride was killed before reception, then committed suicide

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हे ने अपनी शादी के दो दिन बाद ही अपनी दुल्हन की हत्या कर दी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दूल्हे ने खुद की भी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि वारदात मंगलवार रात की है, जहां घर में रिसेप्शन की पार्टी को लेकर खुशी का माहौल था वहीं दूसरी ओर पूरे घर में दुल्हा-दुल्हन की मौत ने मातम पसार दिया। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Nikah was done 2 days ago, bride was killed before reception, then committed suicide

शादी के दो दिन बाद खूनी खेल

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 19 फरवरी को नव दंपत्ति का निकाह हुआ और 21 को रिसेप्शन पार्टी लेकिन दंपत्ति ने अपने ही रिसेप्शन पार्टी के दिन दम तोड़ दिया। दरअसल, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन की हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि, दोनों दंपत्ति रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार होने के लिए अपने कमरे में गए थे। जहां दुल्हे ने दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दूल्हे ने खुद की भी जान ले ली। हत्या का कारण दोनों में आपसी अनबन को बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि, दूल्हे ने धारदार हथियार से अपनी दुल्हन की हत्या की थी।

रिसेप्शन के दिन पसरा मातम

पुलिस ने आगे बताया कि दोनों नव विवाहित पति-पत्नी अपने कमरे में रिसेप्शन के लिए तैयार होने गए थे और अंदर से दरवाजा बंद करके तैयार हो रहे थे। कुछ समय बाद लड़के की मां ने अपनी नव विवाहिता बहू के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह कमरे के पास गई। कुछ देर दरवाजा खटखटा कर आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों को जानकारी देकर बुलाई और कमरे के खिड़की में लगे पर्दे को खींचा और खिड़की में लोहे की रॉड को तोड़कर अंदर देखा तो दोनों की बॉडी दिखी। घटना ने खुशी के माहौल में मातम पसार दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।