Bigg Boss 16: नए साल के मौके पर बिग बॉस हाउस में हुई ग्रैंड पार्टी, एमसी स्टैन ने किया लाइव परफॉर्म

0
247
New Year Celebration In Bigg Boss House
New Year Celebration In Bigg Boss House

Bigg Boss 16 Updates: छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 आए दिन सुर्खियों में छाया रहता है। जहां हर दिन घरवालों के बीच लड़ाई झगड़े कहा सुनी देखने को मिलती है, वही इस बार नए साल के मौके पर घर का माहौल कुछ अलग अंदाज में नजर अया। इस मौके पर घरवालों के लिए एक जबरदस्त पार्टी का आयोजन किया गया जिस में घर के सदस्य एस सी स्टैन का एक लाइव कॉन्सर्ट देश के जाने-माने रैपर्स इक्का और सीधे मौत के साथ रखा गया इस मौके पर घरवालों के साथ उनके फैंस भी साथ न्यू इयर मनाने पहुंचे थे।

Capture 2

घर में मची रैपर्स की धूम

बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में घर के सदस्यों ने जोरदार तरीके से नया साल मनाया इस बार न्यू ईयर के मौके पर बिग बॉस के फैंस भी घरवालों की खुशी में शामिल हुए। जो कि बिग बॉस के इतिहास में कभी नहीं हुआ। इस शानदार मौके पर एमसी स्टेैन का साथ देने के लिए जाने माने रैपर्स सीधे मौत और इक्का भी घर में नजर आए। तीनो ने मिलकर ऐसा शानदार रैप किया कि लोगों ने खूब सीटियां बजाई और सारा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Capture 2 1

फरवरी में होगा बिग बॉस 16 का फिनाले

आपको बता दें कि 31 दिसंबर के शो में विकास मनकतला को कम वोटों के चलते घर से बेघर होना पड़ा था, जिस के बाद अब घर में शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोजिक शालीन भनोट, टीना दत्ता, श्रीजिता डे, प्रियंका चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा है। गौरतलब है कि शो का फिनाले 12 फरवरी को होगा। वहीं इस बीच शो के होस्ट सलमान खान के शो छोड़ने की खबर ने भी जबरदस्त सुर्खियां पकड़ी हैं।