Women’s T20 WC 2023 : 10 फरवरी से खेला जाएगा महामुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल

0
289
Women T20 world cup 2023

Women’s T20 WC 2023: दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-20 विश्व कप 2023 खेला जाना है। इसी शुरुआत 10 फरवरी 2023 से हो रही है। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस पुरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे जो 17 दिनों तक चलेगा। भारत के पुरुष क्रिकेट टीम भी 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलेगी। ऐसे में ये महीना काफी अहम रहने वाला है। 2020 में भारतीय टीम ख़िताब जीतने में असफल रही थी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से कारारी हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में अब भारतीय टीम की निगाहें पहली बार खिताब जीतने पर होगी।

Full schedule of the ICC Women's T20 World Cup 2020 | Cricket - Hindustan Times

10 से 26 फरवरी तक चलेगा ये मुकाबला

मालूम हो कि हाल ही में अंडर 19 महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को फाइनल में हराकर पहली बार टी20 विश्व कप जीता है। ऐसे में हमारी मुख्य भारतीय टीम से भी ऐसी ही उम्मीद होगी। ये साल भारत का हो सकता है। अभी तक भारतीय क्रिकेट के लिए सुनहरा पल रहा है। दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन 10 से 26 फरवरी तक होगा। इसके लिए जगह दक्षिण अफ्रीका के तीन मैदानों को मिली है। केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड, पार्ल के बोलैंड पार्क और पोर्ट एलिजाबेथ (एबेरेहा) के सेंट जॉर्ज पार्क में मुकाबले खेले जाएंगे।

Fixtures announced for Women's T20 World Cup 2023

दो ग्रुपों में शामिल 10 टीमें

मेजबान दक्षिण अफ्रीका के अलावा गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ रहने वाली है। अभी से ही लोगों ने टिकट बुक करना शुरू कर दिया है।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। ग्रुप-बी में भारत के साथ इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज है। ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा पांच बार चैंपियन बना है।