Tuesday, October 21, 2025
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनGrammy Awards 2023: ग्रैमी अवार्ड्स 2023 बियॉन्से ने रचा इतिहास, भारत के...

Grammy Awards 2023: ग्रैमी अवार्ड्स 2023 बियॉन्से ने रचा इतिहास, भारत के हाथ आया एक अवार्ड

Grammy Awards 2023: दुनियाभर के बेस्ट म्यूजिशियन और सिंगर्स के लिए सबसे बड़ा अवार्ड ग्रैमी अवॉर्ड 2023 का आयोजन इस साल लॉस एंडेलिस में किया गया। कोरोना महामारी की वजह से पिछले 3 सालों से इस अवॉर्ड शो पर रोक लगी हुई थी, जो कि इस साल खत्म हो गई है। इस अवॉर्ड शो में दुनियाभर के नामी-गिरामी सिंगर्स ने हिस्सा लिया और इसी के साथ दुनियाभर के कई सिंगर्स को कई इस अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। जहां एक तरफ कई सिंगर्स ने ग्रैमी अवार्ड में कखई पुरस्कार जीत अपने देश का नाम रोशन किया, वहीं दूसरी तरफ बियॉन्से ने एक के बाद एक कई अवॉर्ड जीत इतिहास रच दिया है।

रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजित 65 वें ग्रैमी अवार्ड में दुनियाभर के दिग्गज सिंगर्स के बीच बियॉन्से ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। दरअसल, सिंगर ने इस साल कुल नौ नॉमिनेशन के साथ ग्रैमी अवार्ड्स 2023 का नेतृत्व किया वहीं कुल 88 नॉमिनेशन के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान सिंगर ने एक के बाद एक कई अवार्डस पर अपना कब्जा जमाया। सबसे पहले बेयॉन्सी ने क्विंसी जोन्स के साथ 28-जीत की टाई को तोड़ते हुए दो ग्रैमी अवार्ड्स अपने नाम किया, जिसके बाद उन्हें उनके गाने “कफ ईट” के लिए बेस्ट आर & बी सॉन्ग के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने कंडक्टर जॉर्ज सोल्टी के 31-जीत रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया।

बाद में सिंगर ने अपने गाने रिनाईजेन्स के लिए बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक अवार्ड भी जीता। आपको बता दें कि बेयॉन्से ने इस गाने से पहली बार डांस कैटेगरी में कोई अवॉर्ड जीता है। इसी के साथ उन्हें रविवार रात को उनके गाने “प्लास्टिक ऑफ द सोफा” के लिए बेस्ट ट्रेडिशनल आर & बी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

https://twitter.com/d_flameblog/status/1622152905590538242?s=20&t=6ddsUe6Hx9Ys8g_AsABhtQ

वहीं इसके साथ इस दौरान के कुछ और पुरस्कार विजेताओं की बात करें तो ग्रैमी अवॉर्ड 2023 के दौरान बोनी रायट ने “जस्ट लाइक दैट” के लिए सॉन्ग ऑफ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम किया तो वहीं लिजो ने “अबाउट डेमन टाइम” के लिए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता।

इस अवॉर्ड शो के दौरान देश-विदेश को कई सिंगर्स के साथ भारतीय मूल के फेमस म्यूजिशियन रिकी केज ने तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर हमारे देश के सम्मान में चार चांद लगा दिए। इस साल बैड बन्नी ने अपने एल्बम ‘उन वेरानो सिन टी’ ग्रैमी में ‘बेस्ट म्यूजिका अर्बाना एल्बम’ का अवॉर्ड जीता है। इसी के साथ सैम स्मिथ और किम पेट्रास को उनके सॉन्ग ‘अनहोली’ के लिए ‘बेस्ट पॉप ड्यूओ’ के ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस सब के अलावा अगर बीते शाम के सबसे बड़े अवॉर्ड की बात करें तो प्रीमियर सेरेमनी के दौरान चार बड़ी कैटिगरी में, हैरी स्टाइल्स के हैरी हाउस ने एल्बम ऑफ द ईयर का अवार्ड जीतते हुए सेरेमनी का बेस्ट अवार्ड अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने अपने एल्बम ‘हैरी हाउस’ के लिए ‘बेस्ट पॉप वोकल एल्बम’ के लिए ग्रैमी अवार्ड भी जीता।

https://twitter.com/timmy__leyin/status/1622014970178289665?s=20&t=6ddsUe6Hx9Ys8g_AsABhtQ

आइए जानते हैं इस बार किस कैटेगरी में किस-किस सिंगर को अवसर मिला और किस-किसको इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है…

 

Table of Contents

एल्बम ऑफ द ईयर

एबीबीए – वॉयेज

एडेल – 30

बैड बनी – अन वेरानो सिन टी

बियॉन्से – रिनाईजेन्स

ब्रांडी कार्लिले – इन दिज साइलेंट डेज

कोल्डप्ले – म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स

हैरी स्टाइल्स – हैरीज हाउस – विनर

केंड्रिक लैमर – मिस्टर मोराले एंड द बिग स्टेपर्स

लिज्जो – स्पेशल

मैरी जे ब्लिज – गुड मॉर्निंग गॉर्जियस (डीलक्स)

बेस्ट न्यू आर्टिस्ट

अनिता

डोमी और जेडी बेक

लट्टो

मानेस्किन

मौली टटल

मुनि लोंग

ओमर अपोलो

समारा जॉय – विनर

टोबे न्वीग्वे

वेट लेग

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर

ABBA – डोंट शट मी डाउन

एडेल – इजी ऑन मी

बियॉन्से – ब्रेक माय सोल

ब्रांडी कार्लिले फिचरिंग लुसियस – यू एंड मी ऑन द रॉक

दोजा कैट – वुमन

हैरी स्टाइल्स – एज इट वॉज

केंड्रिक लैमर – द हार्ट पार्ट 5

लिजो – अबाउट डेमन टाइम- विनर

मैरी जे ब्लिज – गुड मॉर्निंग गॉर्जियस

स्टीव लेसी – बैड हैबिट

सॉन्ग ऑफ द ईयर

एडेल – इजी ऑन मी

बियॉन्से – ब्रेक माय सोल

बोनी रैट – जस्ट लाइक दैट – विनर

डीजे खालिद फिचरिंग रिक रॉस, लिल वेन, जे-जेड, जॉन लीजेंड और फ्राइडे – गॉड डिड

गेल – एबीसीडीईएफयू

हैरी स्टाइल्स – एज इट वॉज

केंड्रिक लैमर – द हार्ट पार्ट 5

लिजो – अबाउट डेमन टाइम

स्टीव लेसी – बैड हैबिट

टेलर स्विफ्ट – ऑल टू वेल (10 मिनट वर्जन) (द शॉर्ट फिल्म)

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस

एडेल – इजी ऑन मी- विनर

बैड बनी – मास्को म्यूल

दोजा कैट – वुमन

हैरी स्टाइल्स – एज इट वॉज

लिज़ो – अबाउट डेमन टाइम

स्टीव लेसी – बैड हैबिट

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम

बियॉन्से – रिनाईजेन्स- विनर

बोनोबो – फ्रेगमेंट्स

डिप्लो – डिप्लो

ओडेज़ा – द लास्ट गुडबाय

रूफस डू सोल – सरेंडर

बेस्ट रैप एल्बम

डीजे खालिद – गॉड डिड

फ्यूचर – आई नेवर लाइक्ड यू

जैक हार्लो – कम होम द किड्स मिस यू

केंड्रिक लैमर – मिस्टर मोराले और द बिग स्टेपर्स – विनर

पूषा टी – ईट इज ऑलमोस्ट ड्राई

बेस्ट म्यूजिका अर्बाना एल्बम

राउ एलेजांद्रो – ट्रैप केक, वॉल्यूम। 2

बैड बनी – अन वेरानो सिन टी – विनर

डैडी यांकी – लेजेंडैडी

फर्रुको – ला 167

मलूमा – द लव एंड सेक्स टेप

बेस्ट पॉप डूओ/ग्रुप परफॉर्मेंस

अब्बा- डोंट शट मी डाउन

कैमिला कैबेलो और एड शीरन – बम बम

कोल्डप्ले और बीटीएस – माय यूनिवर्स

पोस्ट मेलोन और डोजा कैट – आई लाइक यू (ए हैपीअर सॉन्ग)

सैम स्मिथ और किम पेट्रास – अनहोली – विनर

बेस्ट कंट्री एल्बम

ल्यूक कॉम्ब्स – ग्रोइन अप

मिरांडा लैम्बर्ट – पालोमिनो

एशले मैकब्राइड – एशले मैकब्राइड प्रेजेंट्स: लिंडविल

मैरेन मॉरिस – हंबल क्वेस्ट

विली नेल्सन – ए ब्यूटीफुल टाइम – विनर

बेस्ट आर एंड बी सॉन्ग

बियॉन्से – कफ इट – विनर

मैरी जे ब्लिज – गुड मॉर्निंग गॉर्जियस

मुनि लोंग – घंटे और घंटे

जैजमीन सुलिवन – हर्ट मी सो गुड

पीजे मॉर्टन – कृपया दूर न चलें

बेस्ट पॉप वोकल एल्बम

अब्बा – वॉयेज

एडेल – 30

कोल्डप्ले – म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स

लिज्जो – स्पेशल

हैरी स्टाइल्स – हैरीज हाउस – विनर

बेस्ट सॉन्ग/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग

बियॉन्से – ब्रेक माई सोल – विनर

बोनोबो – रोजवुड

डेविड गुएटा और बेबे रेक्सा – आई एम गुड (ब्लू)

डिप्लो और मिगुएल – डोंट फॉर्गेंट माय लव

कायतरानाडा फीचरिंग – इनटीमेटेड

रूफस डू सोल – ऑन माय नीज

बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस

आरोज आफताब और अनुष्का शंकर – उधेरो ना

बर्ना बॉय – लास्ट लास्ट

मैट बी एंड एडी केंजो – गिमे लव

रॉकी दाउनी फीचरिंग Blvk H3ro – नेवा बो डाउन

वाउटर केलरमैन, जेक्स बैंटविनी और नोमसेबो जिकोड – बायेथे – विनर

बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस

केल्सा बैलेरिनी – हार्टफर्स्ट

मैरेन मॉरिस – सर्कल्स अराउंड दिस टाउन

मिरांडा लैम्बर्ट – इन हिज आर्मस

विली नेल्सन – लिव फॉरएवर – विनर

जैक ब्रायन – समथिंग इन द ऑरेंज

बेस्ट आर एंड बी परफॉर्मेंस

बियॉन्से – वर्गोज ग्रूव

जैज़मीन सुलिवन – हर्ट मी सो गुड

लकी डे – ओवर

मैरी जे. ब्लिज फीचरिंग एंडरसन पाक – हियर विथ मी

मुनि लांग – आर्स एंड आर्स – विनर

बेस्ट रैप परफॉर्मेंस

डीजे खालिद फीचरिंग रिक रॉस, लिल वेन, जे-जेड, जॉन लीजेंड और फ्राइडे – गॉड डिड

दोजा कैट – वेगास

गुन्ना एंड फ्यूचर फीचरिंग यंग थग – पुशिन पी

हिटकिड और ग्लोरिल्ला – एफएनएफ (लेट्स गो)

केंड्रिक लैमर – द हार्ट पार्ट 5 – विनर

बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस

घोस्ट – कॉल मी लिटिल सनशाइन

मेगाडेथ – वी विल बी बैक

म्यूस – किल और बी किल्ड

ओजी ऑस्बॉर्न फीचरिंग टोनी इयोमी – डिग्रेडेशन रूल्स – विनर

टर्नस्टाइल – ब्लैकआउट

 

बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस

बेक – ओल्ड मैन

द ब्लैक कीज़ – वाइल्ड चाइल्ड

ब्रांडी कार्लाइल – ब्रोकन हॉर्सेस – विनर

ब्रायन एडम्स – सो हैप्पी इट हर्ट्स

आइडल – क्रॉल!

ओजी ऑस्बॉर्न फीचरिंग जेफ बेक – रोगी संख्या 9

टर्नस्टाइल – हॉलीडे

 

बेस्ट रॉक एल्बम

द ब्लैक कीज़ – ड्रॉपआउट बूगी

एल्विस कॉस्टेलो एंड द इम्पोस्टर्स – द बॉय नेम्ड इफ

आइडल – क्रॉलर

मशीन गन केली – मेनस्ट्रीम सेलआउट

ओजी ऑस्बॉर्न – पेसेंट नंबर 9 – विनर

स्पून – लूसिफर ऑन द सोफा

 

बेस्ट ऑलटर्नेटिव म्यूजिक एल्बम

आर्केड फायर – वी

बिग थीफ – ड्रैगन न्यू वार्म माउंटेन आई बिलीव इन यू

ब्योर्क – फोसोरा

वेट लेग – वेट लेग – विनर

ये ये ये – कूल इट डाउन

 

बेस्ट आर एंड बी परफॉर्मेंस

स्नोह आलेग्रा – डू 4 लव

बेबीफेस फीचरिंग एला माई – कीप्स ऑन फॉलिन’

बियॉन्से – प्लास्टिक ऑफ द सोफा – विनर

एडम ब्लैकस्टोन फीचरिंग जैजमीन सुलिवान – ‘राउंड मिडनाइट

मैरी जे ब्लिज – गुड मॉर्निंग गॉर्जियस

 

बेस्ट प्रोग्रेसिव आर एंड बी एल्बम

कोरी हेनरी – ऑपरेशन फंक

स्टीव लैसी – जेमिनी राइट्स – विनर

टेरेस मार्टिन – ड्रोनस

मून चाइल्ड – स्टार फ्रूट

टैंक एंड द बंगाज – रेड बलून

 

बेस्ट आर एंड बी एल्बम

मैरी जे ब्लिज – गुड मॉर्निंग गॉर्जियस (डीलक्स)

क्रिस ब्राउन – ब्रीज़ी (डीलक्स)

रॉबर्ट ग्लासपर – ब्लैक रेडियो III – विनर

लकी डे – कैंडीड्रिप

पीजे मॉर्टन – वॉच द सन

 

बेस्ट रैप सॉन्ग

जैक हार्लो फीचरिंग ड्रेक – चर्चिल डाउन्स

डीजे खालिद फीचरिंग रिक रॉस, लिल वेन, जे-जेड, जॉन लीजेंड और फ्राइडे – गॉड डिड

केंड्रिक लैमर – द हार्ट पार्ट 5 – विनर

गुन्ना एंड फ्यूचर फीचरिंग यंग ठग – पुशिन पी

फ्यूचर फीचरिंग ड्रेक और टेम्स – वेट फॉर यू

 

बेस्ट कॉमेडी एल्बम

डेव चैपल – द क्लोजर – विनर

जिम गैफिगन – कॉमेडी मॉन्स्टर

रैंडी रेनबो – ए लिटिल ब्रेनस, ए लिटिल टैलेंट

लुई सीके – सॉरी

पैटन ओसवाल्ट – वी ऑल स्क्रीम

 

बेस्ट फॉक एल्बम

जूडी कॉलिन्स – स्पेलबाउंड

मैडिसन कनिंघम – रिवीलर – विनर

जेनिस इयान – द लाइट ऐट द एंड ऑफ द लाइन

Aoife O’Donovan – ऐज ऑफ अपेथी

पंच ब्रदर्स – हेल ऑन चर्च स्ट्रीट

 

बेस्ट कंट्री सॉन्ग

मैरेन मॉरिस – सर्कल्स अराउंड दिस टाउन

ल्यूक कॉम्ब्स – डूइन’ दिस

टेलर स्विफ्ट – आई बेट यू थिंक अबाउट मी (टेलर्स वर्जन) (फ्रॉम द वॉल्ट)

मिरांडा लैम्बर्ट – इफ आई वॉज ए काउबॉय

विली नेल्सन – आई विल लव यू टिल द डे आई डाई

कोडी जॉनसन – टिल यू कैन्ट – विनर

- Advertisment -
Most Popular