सेहत का खजाना है बेसन, शुगर-कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियों को करता है दूर

0
368
Besan Benefits
Besan Benefits

Besan Benefits : बेसन एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, जिसका उपयोग ज्यादातर घरों में किया जाता हैं। देश के कई राज्यों में इसे चने का आटा भी कहा जाता है। खाने में ये जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही ये कई बीमारियों को दूर करने का भी काम करता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे डाइजेशन स्मूद होता है। साथ ही शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बहुत ज्यादा कम होता है, जो हार्ट के हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी होता है।

बेसन के आटे (Besan Benefits) में ओलिएक एसिड, लिनलिक एसिड, राइबोफ्लोविन, फॉलेट, बीटा कैरोटिन और नियासिन पाया जाता है जो त्वचा को निखारने के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। बेसन के आटे से रोटियां, सत्तू और कई पकवान आदि भी बनाए जा सकते है।

बेसन के फायदे

Image resized10 6

बेसन (Besan Benefits) में जिंक की प्रचूर मात्रा पाई जाती हैं, जो एक्ने, पिंपल, कील-मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिलाते है। बेसन के आटे का फेसपैक बनाकर स्किन पर लगाने से त्वचा ग्लो आने लगता है।

Image resized8 10

यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो की रिपोर्ट के मुताबिक, बेसन के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा कम होती हैं। बेसन (Besan Benefits) में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। साथ ही ये शरीर में डायबिटीज को भी कंट्रोल करने का काम करता है। बेसन ग्लूटिन फ्री आहार होता है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा कम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन की सलाह दी जाती हैं।

Image resized11 4

बेसन में फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स पाया जाता है, जो हार्ट की हेल्थ के लिए फायदेमंद होता हैं। इसलिए दिल की बीमारियों से ग्रसित लोगों को इसका (Besan Benefits) सेवन करना चाहिए।

Image resized9 3

वजन कम करने में भी बेसन काफी मददगार होता है। बेसन (Besan Benefits) का सेवन करने के बाद भूख बहुत कम लगती है। साथ ही पेट भरा-भरा रहता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।