Gorakhpur Road Accident: वाराणसी हाईवे पर 2 बस आपस में भिड़ी, 25 यात्री घायल

0
638
Gorakhpur Road Accident

Gorakhpur Road Accident: वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक रोडवेज बस यात्रियों को उतार रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही राप्तीनगर डिपो की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए।

घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से दो लोगों को मेडिकल कॉलेज और पांच अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। गगहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा और दोनों बसों को अपने कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़े:-Delhi Police Transfer Posting: दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, विधानसभा चुनाव से पहले अहम बदलाव

प्रारंभिक जांच में Gorakhpur Road Accident हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। सवाल यह उठता है कि यात्रियों को उतारते समय बस सही तरीके से खड़ी थी या नहीं? साथ ही पीछे से आ रही बस इतनी तेज गति में क्यों थी कि ड्राइवर को सामने खड़ी बस दिखी ही नहीं?

पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बस ड्राइवरों की तलाश जारी है। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है, फिलहाल किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है।