Gold Price Today LIVE: सोने के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका

0
309
Gold Price Today LIVE

सोने-चांदी में निवेश करने वाले खुश हो सकते हैं। वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आज शुरुआती सत्र में गिरावट आई है। इससे पहले, पिछले सप्ताह कीमतों में 1.3% की वृद्धि हुई थी। यह लगातार छठा हफ्ता था जब सोने की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर तेजी आई थी। केवल एक महीने पहले यह 10% अधिक महंगा था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट आई है। सोना करीब 13 डॉलर गिरा है और अब 2013 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चांदी भी 25 डॉलर के नीचे आ गई है। बता दे कि अमेरिका में खराब आर्थिक आंकड़ों से भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।

gold rate today

चांदी के दामों में भी गिरावट

बीते गुरुवार 6 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,623 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बुलियन मार्केट गुड फ्राईडे के कारण बंद थी। वहीं आज चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। चांदी का रेट 308 रुपये गिरकर 73,856 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

gold price today

60 हजार रुपये के ऊपर गोल्ड

10 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत 60,068 रुपये रही जबकि 22 कैरेट सोने, जिससे ज्यादातर आभूषण बनाए जाते हैं, की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने की कीमत 509 रुपये की गिरावट के साथ 55,022 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप सोने के गहने खरीदने या बेचने का सोच रहे हैं तो आपको मौजूदा बाजार मूल्य के बारे में पता होना चाहिए।

यहां पाए सोने-चांदी के दामों से जुड़ी जानकारी

अगर आप भी सोना चांदी खरीदने के इच्छुक है और अपने शहर के भाव को घर बैठे जानना चाहते है तो बस 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल देकर जानकारी ले। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर जाए।