Saturday, October 11, 2025
MGU Meghalaya
Homeटेक्नोलॉजीGo Live Together: Youtube ने लॉन्च किया एक नया फीचर, जानिए इसके...

Go Live Together: Youtube ने लॉन्च किया एक नया फीचर, जानिए इसके बारे में

गूगल की बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब, भारत में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। भारत में इसके बहुत यूजर्स हैं। यूट्यूब नए-नए फीचर को लेकर आता रहता है। हाल ही में कम्युनिटी पोस्ट को लेकर एक अपडेट आया था। अब Youtube ने एक नया फीचर Go Live Together लांच कर दिया है। यह नया फीचर चुनिंदा कंटेंट क्रिएटर्स को एक अतिथि को आमंत्रित करने और उनके साथ लाइव होने की अनुमति देगा।

Go Live Together फीचर में क्रिएटर्स अपने गेस्ट को invite करके उनके साथ लाइव कर सकते हैं। इसी चीज की जानकारी YouTube ने अपने ब्लॉगपोस्ट के जरिये लोगो को दिया। कहा कि “यह सुविधा कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स तक ही उपलब्ध रहेगी। हम उम्मीद करते हैं कि क्रिएटर्स जल्द ही Go Live Together का इस्तेमाल कर सकेंगे।”

फिलहाल ये फीचर केवल स्मॉर्टफोन में ही काम करेगा। डेस्कटॉप के लिए अभी ये सुविधा उपलब्ध नहीं है। जल्द ही YouTube इसे डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी लांच कर सकता है। हालांकि डेस्कटॉप पर क्रिएटर्स किसी मेहमान के साथ लाइव स्ट्रीम शेड्यूल कर सकते हैं। फिर बाद में अपने फ़ोन के जरिये लाइव हो सकते हैं। हालांकि लाइव स्ट्रीम के समय होस्ट के पास केवल एक ही व्यक्ति उपलब्ध हो सकता है। YouTube Studio में सिर्फ़ क्रिएटर ही लाइव स्ट्रीम का विश्लेषण देख सकता है।

YouTube के अनुसार, लाइव स्ट्रीम करने वाला होस्ट ही, लाइव स्ट्रीम के दौरान चैनल पर दिखाई देने वाली सामग्री के लिए ज़िम्मेदार होगा। होस्ट/अतिथि को ये भी सुनिश्चित करना होगा कि YouTube की सभी उपयोग की शर्तों का पालन किया जाता है, जिसमें सामुदायिक दिशानिर्देश, कॉपीराइट नीति और उनकी सामग्री से संबंधित कोई अन्य लागू नीतियां शामिल हैं।

 

- Advertisment -
Most Popular