एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं Geeta Basra, पति Harbhajan Singh संग लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

0
508

एक्ट्रेस Geeta Basra अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं. अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस करने के बाद अब एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख दिया है. गीता ने अपने पति हरभजन सिंह से साथ अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है. हाल ही में कपल ने प्रोडक्शन हाउस के मुहूर्त से तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है. Geeta Basra और हरभजन सिंह ने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘पर्पल रोज एंटरटेनमेंट’ की अनाउंसमेंट की है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गईं मुहूर्त की फोटोज में गीता ऑफ व्हाइट चिकनकारी क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहने दिख रही हैं. वे और हरभजन सिंह साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके हाथ में प्रोडक्शन हाउस का बोर्ड है जिसमें मुहूर्त की डेट 24 अप्रैल 2025 लिखी हुई है।

‘बड़ी मुस्कान, बड़े सपने…

फोटोज शेयर करते हुए गीता बसरा ने कैप्शन में लिखा- ‘बड़ी मुस्कान, बड़े सपने और मेरे लिए एक नया टाइटल! हरभजन और मैंने “पर्पल रोज एंटरटेनमेंट” के तहत अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए ऑफिशियल तौर पर कैमरे रोल किए हैं. मैं एक प्रोड्यसूर के तौर पर प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं.’

Untitled Project 79

क्या नाम है प्रोडक्शन हाउस का

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पॉलीटिशियन हरभजन ने अपनी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री गीता बसरा के साथ मिलकर एक नए प्रोडक्शन वेंचर, पर्पल रोज एंटरटेनमेंट लॉन्च किया है. इस कपल ने निर्माता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की है. गीता ने अपने इंस्टाग्राम पर हरभजन के साथ प्रोडक्शन हाउस की घोषणा करते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने क्लैपबोर्ड के साथ पोज दिया, जिसमें उनके प्रोडक्शन वेंचर के मुहूर्त इवेंट का खुलासा हुआ. इस जोड़े ने पर्पल रोज एंटरटेनमेंट का लोगो भी दिखाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

जल्द करेंगे पहली फिल्म अनाउंस

गीता बसरा ने पोस्ट में आगे लिखा- ‘नए विचार, नई एनर्जी और बहुत सारा दिल बहुत जल्द आपके पास आने वाला है. अपनी आंखें खुली रखें, सवारी अभी शुरू हो रही है और ये पहले से ही प्योर जादू की तरह लग रहा है. आगे क्या होने वाला है, इसके बारे में और ज्यादा शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती. देखते रहिए.’