गौतम गंभीर ने किया 51वें ऑल इंडिया गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मोरी गेट स्थित सेंट स्टीफंस ग्राउंड में 51वें ऑल इंडिया गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीडीसीए की उपाध्यक्ष शिखा कुमार, डायरेक्टर मंजीत सिंह, विकास कत्याल, पूर्व ट्रेजरार पवन गुलाटी और वेस्ट दिल्ली लायंस के ऑनर राजन चोपड़ा समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एसेक्स फार्म क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। टीम की जीत में द्वीप गहलोत ने अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसेक्स फार्म क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 211 रन बनाए। टीम की ओर से द्वीप गहलोत ने 45 रन, शिवम ने 39 रन और सिकंदर ने 36 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। वहीं एल बी शास्त्री कोचिंग सेंटर की तरफ से आशीष मीणा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एल बी शास्त्री कोचिंग सेंटर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। टीम के लिए अभिषेक ने 76 रन और आर्यन सेजवाल ने 47 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। एसेक्स फार्म क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 18 रनों से अपने नाम किया।
द्वीप गहलोत ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

[…] […]
[…] […]
Comments are closed.