Sunday, April 27, 2025
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनGauahar Khan Trolled: रमजान के महीने में पति संग रोमांटिक डांस कर...

Gauahar Khan Trolled: रमजान के महीने में पति संग रोमांटिक डांस कर बुरी फंसी गौहर खान, भड़के यूजर्स

Gauahar Khan Trolled: बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में वो काम से ब्रेक लेकर अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। फैंस भी दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आए दिन कपल को एक साथ स्पॉट किया जाता है और दोनों की रियल लाइफ केमिस्ट्री को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति जैद के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि उनका ऐसा डांस वो भी रमजान के महीने में फैंस को रास नहीं आ रहा है और यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर धर्म का पाठ पढ़ा रहे हैं।

326868854 1699584040460064 4363891334153894202 n

गौहर ने पति संग किया रोमांटिक डांस

हाल ही में गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति जैद दरबार के साथ रोमांटिक कपल डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, माशल्लाह। वायरल वीडियो में कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन रमजान के पाक महीने में एक्ट्रेस का ऐसा डांस यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Capture 19

गौहर खान पर भड़के यूजर्स

गौहर और उनके पति जैद का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देख एक्ट्रेस के फैंस भड़क उठे हैं। दरअसल, फैंस का कहना है कि रमजान के महीने में गौहर का उनके पति संग ऐसा डांस करना उनके धर्म को शोभा नहीं देता है। ऐसे में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें धर्म का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर जहां एक यूजर ने लिखा, ‘ये रमजान है और तुम लोग डांस कर रहे हो, सच में।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘रमजान में इतनी बेशर्मी।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कपल पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘बेवकूफों रमजान चल रहा है।‘ वहीं एक और यूजर ने दोनों को हिदायत देते हुए लिखा, ‘माशाल्लाह, लेकिन 1 महीना रुक जाओ, रमजान चल रहा है।‘

- Advertisment -
Most Popular