वर्ष 2022 में Word Of The Year चुना गया Gaslighting, जानिए इसका मतलब

0
366
Word Of The Year 2022
Word Of The Year 2022

Word Of The Year 2022 : जल्द ही वर्ष 2023 का आगाज होने वाला हैं। ऐसे में साल 2022 में क्या हुआ, क्या-क्या किया, इससे जुड़े तमाम तथ्य सामने आ रहें हैं। प्रसिद्ध पब्लिशर मरिएम वेबस्टर ने अब एक और रोचक तथ्य के बारें में बताया हैं। उन्होंने इस साल सबसे ज्यादा चर्चित होने वाले शब्द को ‘वर्ड ऑफ ऑफ द ईयर’ (Word Of The Year) घोषित किया गया है।

गैसलाइटिंग (Gaslighting) शब्द के बढ़ते उपयोग के कारण, इसे इस वर्ष का यादगार शब्द चुना गया। मरिएम ने इसकी जानकारी अपनी ऑफिसियल वेबसाइट ‘मरिएम वेबस्टर’ (https://www.merriam-webster.com/words-at-play/word-of-the-year) पर दी हैं।

जानिए गैसलाइटिंग का मतलब

गैसलाइटिंग (Gaslighting) शब्द, लगभग 80 साल पहले यानी 1938 में ही अस्तित्व में आ गया था। ये शब्द गैस लाइट के माध्यम से निकला था। बता दें कि सबसे पहले पैट्रिक हैमिल्टन के द्वारा लिखे गए एक नाटक का नाम, गैस लाइट रखा गया था। वर्ष 1940 के दशक में इस नाटक पर दो फिल्में भी बनाई गई थी।

गैसलाइटिंग (Gaslighting) शब्द का मतलब होता है, लम्बे समय तक किसी के साथ मनोवैज्ञानिक तौर पर खेलते रहना। सामने वाले इंसान को इस तरह भ्रमित करना कि वो अपनी ही सोच, विचारों और खुद पर ही संदेह करने लगे। उस व्यक्ति के आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में इतनी कमी आ जाए कि वो भ्रमित करने वाले इंसान पर पूरी तरह से निर्भर हो जाए।

मनोवैज्ञानिकों की भाषा में समझिए

मनोवैज्ञानिक इस क्रिया को काफी आपराधिक कृत्य मानते हैं। उनके मुताबिक, ये किसी भोले-भाले इंसान के साथ मनोवैज्ञानिक धोखा करना है। छल करने वाला इंसान सामने वाले व्यक्ति के दिमाग पर हावी होने की कोशिश करता हैं।

इस वर्ष के टॉप पांच शब्द

  1. आलेगार्च
  2. ओमीक्रोन
  3. कोडीफाई
  4. क्वीन कंसर्ट
  5. रेड