Thursday, September 11, 2025
MGU Meghalaya
Homeधर्मGanga Saptami 2023 : गंगा सप्तमी पर बन रहे है अद्भुत योग,...

Ganga Saptami 2023 : गंगा सप्तमी पर बन रहे है अद्भुत योग, जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami 2023 : हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन माता गंगा की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता हैं। इस बार 27 अप्रैल 2023 को गंगा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन मां गंगा की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही गंगा स्नान भी किया जाता है। इसके अलावा गंगी सप्तमी (Ganga Saptami 2023) के दिन दान-पुण्य करना भी शुभ होता है। इससे व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें- शंख को घर में रखने से बदल जाएगी आपकी किस्मत, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा

गंगा सप्तमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami Rituals, Story, Date, Legend, Celebration & Significance

इस साल गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2023) का आरंभ 26 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 27 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में गंगा सप्तमी 27 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन मां गंगा की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक है।

गंगा जंयती पर बन रहे हैं ये शुभ योग

Ganga Saptami 2023: जानिए कैसे पड़ा देवी गंगा का नाम जाह्नवी और किस ऋषि के पेट में हुई थीं कैद | Ganga Saptami 2023 Kab Hai: Date, Shubh Muhurat, Katha and Mahatva - Hindi Boldsky

आपको बता दें कि इस साल गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2023) के दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं। जो इस प्रकार है-

  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 27 अप्रैल 2023 को पूरे दिन
  • अमृत सिद्धि योग- 27 अप्रैल 2023 को प्रात: काल से लेकर अगले दिन 28 अप्रैल 2023 की सुबह 7 बजकर 43 मिनट तक
  •  गुरु पुष्य योग- 27 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजे से लेकर अगले दिन प्रात: काल 05 बजकर 43 मिनट तक

यह भी पढ़ें- April 2023 Vrat Festival List : महावीर जयंती, हनुमान जयंती और विनायक चतुर्थी कब? जानिए इस माह के व्रत-पर्व की पूरी लिस्ट

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisment -
Most Popular