आज रखा जाएगा Ganesh Jayanti का व्रत, पूजा मात्र से ही दूर होंगी सभी परेशानियां
Ganesh Jayanti 2023 : शिव जी और माता पार्वती के सबसे छोटे बेटे गणेश जी का जन्म माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि के दिन हुआ था, जिसे देश भर में गणेश जयंती के रूप में भी मनाया जाता हैं। आज यानी 25 जनवरी 2023 को गणेश जयंती का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि इस बार गणेश जयंती के दिन भद्रा का साया, माघ विनायक चतुर्थी का व्रत और पूरे दिन पंचक भी लग रहा है, जिसकी वजह से चंद्र दर्शन वर्जित रहेगा। हिन्दू धर्म में गणेश जी (Ganesh Jayanti 2023) को प्रथम पूज्य देव माना जाता हैं। इसलिए आज व्रत और गणपति बाप्पा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
गणेश जी पूजा का शुभ मुहूर्त
गणेश जयंती (Ganesh Jayanti 2023) पर माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि का आरंभ 24 जनवरी की दोपहर 03:22 से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन यानी 25 जनवरी की दोपहर 12:34 पर होगा। इसलिए आज गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:29 से लेकर दोपहर 12:34 तक रहेगा। इसके अलावा आज रवि योग सुबह 07:13 से लेकर रात 08:05 तक रहेगा। जबकि परिघ योग प्रात: काल से शाम 06:16 तक रहेगा। उसके बाद शिव योग लग जाएगा। हालांकि गणेश जयंती पर चंद्रोदय 25 जनवरी की सुबह 09:54 पर होगा और चंद्रास्त रात 09:53 पर होगा।
गणेश जयंती पर बन रहें हैं कई संयोग
इस बार गणेश जयंती पर भद्रा का पृथ्वी पर वास है। भद्रा आज यानी 25 जनवरी की सुबह 07:13 से लेकर दोपहर 12:34 तक रहेगा। जबकि पंचक पूरे दिन रहेगा। भद्रा के समय विघ्नहर्ता जी (Ganesh Jayanti 2023) की पूजा-पाठ करने मात्र से ही सभी अमंगल और अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। हालांकि इस बार राज पंचक लग रहा है, जिसकी वजह से आज शुभ कार्यों के करने का फल हमेशा सकारात्मक ही मिलता है। इसलिए आज गणेश जी की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ होता हैं।
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।