Gadar 2 : रिलीज के 18वें दिन ‘गदर 2’ ने किया इतने करोड़ का कारोबार, 500 करोड़ क्लब से अब महज इतनी रह गई दूरी

0
315
Gadar 2
Gadar 2

Gadar 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘गदर 2’ में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी खूब धूममचा रही हैं। इसी के साथ फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। यहां तक कि इसने साल 2023 की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चलिए यहां जानते हैं सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 18वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

Gadar 2

‘Gadar 2’ ने रिलीज के 18वें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सीक्वल है। वहीं तारा और सकीना को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ जुटी।

Gadar 2

वहीं अब ‘गदर 2’ का कलेक्शन अब धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। बीते दिनों से ‘गदर 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। हालांकि ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि ‘गदर 2’ जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। हालांकि ये आंकड़ा छूना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने 18वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 461.95 करोड़ हो गया है।

Gadar 2

ये भी पढ़े:  Rishi Kapoor: जब अपनी शादी से पहले ही बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह, जानें क्या थी वजह

500 करोड़ पार कर सकती है ‘गदर 2’

वहीं फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने कहा है कि ‘गदर 2’ के 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की पूरी उम्मीद है, जिसके बाद ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। उन्होंने कहा कि रिलीज डेट पर ‘ओएमजी 2’ के साथ क्लैश और अब 25 अगस्त को आयुष्मान खुराना-स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के बावजूद ‘गदर 2’ शानदार कमाई करने में कामयाब रही।