Thank You For Coming: इस कारण से भूमि पेडनेकर ने साइन की सेक्स कॉमेडी फिल्म, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

0
494
Thank You For Coming
Thank You For Coming

Thank You For Coming: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग को लेकर सुर्खियों में छाइई हुई हैं। इस फिल्म में भूमि के साथ बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी लीड रोल नजर आने वाली हैं। भूमि अपनी इस गर्ल गैंग के साथ फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वहीं हाल ही में प्रमोशन के दौरान भूमि ने वुमन सेक्सुएलिटी पर खुलकर बात की।

ezgif.com gif maker 47

सेक्स कॉमेडी मे मेल को देख कर थक गई हूं

भूमि से जब पूछा गया कि उन्होंने ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के लिए हां क्यों कही.. तो एक्ट्रेस ने कहा कि, जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी तो ये ही सोचा कि भगवान का शुक्र है कि ये फिल्म मुझे मिली। क्योंकि मैं ये देखकर बोर हो चुकी हूं कि सिर्फ लड़के ही सारी मौज-मस्ती करते हैं। आपने भी हमेशा पुरुषों को ही सेक्स कॉमेडी की सुर्खियां बनते देखा है।”

ये भी पढ़े: Rajesh Khanna : जब राजेश खन्ना को आने लगे थे खुदखुशी के ख्याल, जानें क्या थी ऐसी वजह

भूमि ने आगे कहा, “मैंने अपने अभी तक के करियर में ऐसी ही फिल्में की है जो ज्यादातर भारत के छोटे शहरों पर बेस्ड थी। इसलिए मैं ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थी जो मेरी उस छवि को तोड़ने में मदद करे। मुझे ये देखकर भी बुरा लगा कि लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि ‘क्या आप स्टीरियोटाइप्ड’ या ‘बॉक्स्ड’ महसूस करती हैं” मुझे इसे सही स्क्रिप्ट के साथ तोड़ना था और ये फिल्म उनमें से एक थी।”

वहीं भूमि की मां ने फिल्म देखकर ये कहा, ‘सोच बड़ी होनी चाहिए..’ और यही इस फिल्म की खूबसूरती है। साथ ही हम कोई मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। ये सिर्फ कॉमेडी है। जिसमें मेरा रोल थोड़ा गड़बड़ वाला है।”

ezgif.com gif maker 48

 इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ का निर्देशन अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर के पति करण बुलानी ने किया है और रिया फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में इस गर्ल गैंग के अलावा अनिल कपूर और करण कुंद्रा भी नजर आएंगे। ये फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।