Sunday, October 12, 2025
MGU Meghalaya
HomeदुनियाNorth Korea : पुरुष प्रधान देश में पहली बार महिला का होगा...

North Korea : पुरुष प्रधान देश में पहली बार महिला का होगा राज !

North Korea : उत्तर कोरिया एक पुरुष प्रधान देश हैं। यहां पर अभी तानाशाह नेता किम जोंग का शासन हैं। किम को अपनी कट्टर सोच और फैसलों के लिए दुनिया में जाना जाता है। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया की अगली उत्तराधिकारी उनकी बेटी जु ऐ (Ju Ae) होंगी। किम जोंग (Kim Jong un) ने सार्व‍जनिक तौर पर दूसरी बार जु ऐ को अपने साथ सामने लाया। जु ऐ, इस समय 9 या 10 साल की हैं।

​दूसरी बार दुनिया के सामने आई किम की बेटी

Korea resized image

तानाशाह (Kim Jong un) के कुल तीन बच्चे हैं। बेटी जु ऐ के अलावा उनकी दो संतानें भी हैं। सबसे बड़ा एक बेटा और एक अन्‍य बेटी है। हालांकि किम, जिस तरह जु ऐ (Ju Ae) को पेश कर रहे हैं। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो ही किम जोंग की अगली उत्तराधिकारी होंगी।

बीतें दिनों, मिसाइल वैज्ञानिकों के साथ बैठक में किम अपनी बेटी को साथ लेकर आए थे। ये तस्वीरें, सरकारी मीडिया द्वारा जारी की गई है। तस्वीरों में वह अपने पिता और कई अधिकारियों के साथ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण का अवलोकन करती दिखाई दें रहीं है। इससे पहले भी, जोंग सार्वजनिक रूप से अपनी बेटी (Ju Ae) के साथ नजर आए थे।

किम के बाद उनकी बेटी संभालेगी उनकी गद्दी !

Korea3 resized image

जु ऐ (Ju Ae) को किम की सबसे प्रिय संतान बताया जाता हैं। कई मौकों पर किम अपनी बेटी के साथ नजर आए हैं। अब इन तस्वीरों के आने के बाद माना जा रहा है कि किम के बाद उनकी ये बेटी ही उनकी गद्दी पर बैठेगी। इसी वजह से बार-बार किम उन्हें सार्व‍जनिक तौर पर पेश कर रहें है। हालांकि इस बीच कई विशेषज्ञों ने इस पर आश्‍चर्य भी जताया है। उनका मानना है कि उत्तर कोरिया के एक पुरुष प्रधान समाज होने के बावजूद किम (Kim Jong un) अपनी बेटी (Ju Ae) को अपना उत्तराधिकारी के रूप में पेश क्यों कर रहे हैं। इसके बाद उनकी अगली योजना क्या है …?

- Advertisment -
Most Popular