Thursday, September 11, 2025
MGU Meghalaya
Homeधर्मघर में इन जगहों पर रखें भगवान बुद्ध की प्रतिमा, सुख-समृद्धि में...

घर में इन जगहों पर रखें भगवान बुद्ध की प्रतिमा, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Lord Buddha Benefits : वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में तमाम चीजों को रखने से शांति, सुख, समृद्धि, वैभव, धन और खुशियों का आगमन होता है। लेकिन चीजों को सही दिशा में नहीं रखने से वास्तु दोष भी उत्पन्न होता हैं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही जीवन में तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इससे व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने में में मुश्किल आती है। हालांकि सही दिशा में इन्हें रखने से किस्मत भी चमक जाती हैं, जिससे परिवार से नेगेटिविटी दूर होती है।

4 2

आज हम आपको इस आर्टिकल में घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा (Lord Buddha Benefits) को रखने के फायदों के बारें में विस्तार से बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि इन्हें किस दिशा में रखना शुभ होता है।

इस जगह पर रखें भगवान की प्रतिमा

3 2

घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा (Lord Buddha Benefits) को रखने से मानसिक शांति प्राप्त होती हैं। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास भी होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर या दुकान के मुख्य दरवाजे पर बुद्ध की मूर्ति को रखना चाहिए। हालांकि सभी मूर्ती का मतलब एक दूसरे से भिन्न होता है। जैसे कि-

  • भगवान बुद्ध की रक्षा मुद्रा की प्रतिमा को जमीन से करीब चार फुट की ऊंचाई पर रखना चाहिए। घर में रक्षा मुद्रा की मूर्ती को रखना बहुत ज्यादा शुभ होता है। इस मूर्ती में जहां भगवान बुद्ध (Lord Buddha Benefits) का एक हाथ आशीर्वाद देता दिखाई देता है तो वहीं दूसरे हाथ में रक्षार्थ होता है। इससे शत्रुओं का नाश होता हैं। साथ ही घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
  • दाई ओर झुके हुए बुद्ध की प्रतिमा (Lord Buddha Benefits) को घर के लिविंग रूम में रखना शुभ होता है। बता दें कि भगवान बुद्ध का मुख हमेशा पश्चिम दिशा में ही रखें। इससे घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास होता हैं। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisment -
Most Popular