Tuesday, December 16, 2025
MGU Meghalaya
Homeभारतदिल्लीदिल्ली में सर्दी के सितम के साथ कोहरे का कहर, लोगों की...

दिल्ली में सर्दी के सितम के साथ कोहरे का कहर, लोगों की बढ़ी परेशानी

Weather Report : दिसंबर के पहले हफ्ते में ही देश के कई राज्यों में ठंड का सितम शुरू हो गया हैं। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह ठंड से लोग परेशान है। यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों का न्यूनतम तापमान लगातार अब गिर रहा हैं। राजधानी दिल्ली में तो आज सुबह 8 बजे तक सारी जगह कोहरे की चादर छाई हुई थी। साथ ही माना जा रहा है कि शाम में यहां पर और ज्यादा ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में कड़ाके की ठंड के साथ आने वाले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में आज का मौसम

r3 1

राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री बने रहने की संभावना हैं। साथ ही आज सुबह और शाम सभी जगहों पर घना कोहरा दिखने को मिल सकता है। इसके अलावा कई जगहों पर विजिबिलिटी भी बहुत कम होगी। हालांकि ठंड के साथ प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ है। बहरहाल दिन में धूप निकलने की संभावना हैं।

इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश

r4 2

दक्षिण तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना हैं। साथ ही कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश भी हो सकती है। हालांकि आंतरिक तमिलनाडु और केरल में भी बारिश होने की आंशका है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisment -
Most Popular