गुरुग्राम: जी-20 के गमले चोरी, 40 लाख की गाड़ी में गमले लेकर चोर रफू-चक्कर

0
364
gamlachor in gurugram

दिल्ली से सटे गुरुग्राम से गमले चोरी की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि दो चोर जी-20 की सजावट के गमलो को दिन दहाड़े चोरी करके फरार हो गए। गौरतलब ये है कि ये चोर गमले लेकर काले रंग की लग्जरी गाड़ी में बैठकर नौ दो-ग्यारह हो गए। पुलिस इन चोरों की तलाश कर रही है।

40 लाख की गाड़ी और गमला चोरी ?

गुरुग्राम में करीब 40 लाख की गाड़ी में बैठकर आए चोरों ने जी-20 की सजावट में इस्तेमाल होने वाले गमले चुरा लिए। वारदात के समय किसी ने चोरी से इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, जी-20 की बैठक को लेकर आने वाले मेहमानों के स्वागत में सजावट के लिए यह पौधे लगाए गए थे। लेकिन दो चोर इन गमलो को दिन दहाड़े चुरा के ले गए। हैरानी की बात तो ये है कि, चोर 40 लाख की काली गाड़ी में सारे गमले लेकर रफू चक्कर हो गए। वहीं दूसरी ओर ये मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे लोगों में इन चोरों को लेकर कई तरह के सवाल उठते हुए भी देखे जा रहे है। पुलिस ने वीडियो में दिख रही काली लग्जरी गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।

#Gamlachor कर रहा है ट्रेंड

अगर बात करे सोशल मीडिया की तो ये विषय आज ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर #Gamlachor काफी ट्रेंडिंग हो गया है। खासकर ट्विटर और यूट्यूब पर लोग इस विषय पर चर्चा करते हुए दिख रहे है। फिलहाल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है।