ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्वींसलैंड में भारी बारिश की चेतावनी

0
381
australia flood crisis

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ के कारण कई लोगों को बेघर भी होना पड़ गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालो को बचावकर्मी अन्य जगह और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रहे है। क्वींसलैंड राज्य के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जानवरों का भी जीना दुश्वार हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने शनिवार 11 मार्च का बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

australia flood crisis

नागरिकों को पुलिस ने सुरक्षित जगहों पर किया शिफ्ट

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने शनिवार 11 मार्च को जानकारी देते हुए बताया कि क्वींसलैंड की राजधानी ब्रिस्बेन से लगभग 2,115 किमी (1,314 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित बुर्कटाउन (Burketown) में 53 लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद से निकाला गया था।

australia flood crisis

दरअसल, बुर्कटाउन में गुरुवार और शुक्रवार को 293 मिमी की बारिश हुई हैं। बुर्कटाउन में बाढ़ के कारण 200 में से 70 निवासियों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं एक दर्जन से अधिक बुजुर्गों और कमजोर लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से नॉर्मनटन तक पहुंचाया गया।

australia flood crisis

बाढ़ के कारण आपातकाल की घोषणा

मौसम विभाग ने रविवार को क्षेत्र नदी के बढ़ रहे स्तर को देखते हुए बाढ़ की भविष्यवाणी कर दी थी। दरअसल, पिछले दो वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में लगातार बाढ़ आने से आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खाड़ी देश के लगभग 100 निवासी बुर्कटाउन में रह रहे थे उनसे पुलिस ने जगह खाली करने का आग्रह किया है। क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम को लेकर चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है।