Kuttey First Look: अर्जुन कपूर की कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘कुत्ते’ का फर्स्ट लुक आउट, दमदार डायलॉग ने लुटा फैंस का दिल

0
465
Kuttey
Kuttey

Kuttey First Look: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक क्लीप को एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अर्जुन कपूर के साथ और भी कई दिग्गज सितारे दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। शेयर किए गए क्लिप में अर्जुन कपूर और तब्बू (Tabu) के साथ राधिका मदान (Radhika Madan), नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma), कुमुद मिश्रा (Kumud Mishra) और शार्दुल भारद्वाज (Shardul Bhardwaj) जैसे सितारों का फिल्म से फर्स्ट लुक नजर आ रहा हैं।

Capture 23

एक्टर ने शेयर किया फर्स्ट लुक क्लीप

बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुत्ते’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस वीडियो में की शुरुआत में एक डायलॉग लिखा नजर आता है, ‘एक हड्डी सात कुत्ते’। इसके बाद एक-एक करके सभी एक्टर्स के त्सवीरों के साथ उनके डायलॉग सुनने को मिलता है। क्लीप के साथ एक्टर ने अपने लुक का पोस्टर भी जारी किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कमीनो की दुनिया के लालची कुत्ते! इस भसड़ को शुरू होने दो।’ एक्टर की फिल्म का ये पोस्टर और फर्स्ट लुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।

 

जबरदस्त डायलॉग देते नजर आए सितारे

वीडियो के शुरुआत में अर्जुन कपूर की पुलिस के किरदार में तस्वीर सामने आती है, जिसमें वो कहते हैं, ‘गोलियां सिर पे मार दे, मैटर खत्म’। इसके बाद तब्बू की तस्वीर सामने आती है और वो कहती हैं, ‘शेर भूखा हो तो क्या जहर खाएगा’। फिर नसीरुद्दीन शाह अपने दमदार अंदाज में कहते नजर आते हैं, ‘मुंह मांगा दाम दूंगा उसे उड़ाने का’। इसके बाद कोंकणा सेन खौफनाक अवतार में कहती हैं ‘बकरी हम, कुत्ता तू और शेर तेरा मालिक’। इसके अलावा राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज की तस्वीर सामने आती है, जिसमें दोनों हाथ में गन लिए छिपे नजर आते हैं और राधिका की आवाज आती है, जिसमें वो कहती हैं, ‘तेरे साथ जीना है,मेरे साथ मरना ब्रो’।