Fire in Jammu Army Truck: सेना के ट्रक में लगी भीषण आग, 4 जवान शहीद

0
426
poonch jammu sena vehicle caught fire four jawan martyred

Fire in Jammu Army Truck: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू में एक दर्दनाक हादसे में सेना के चार जवान शहीद हो गए। खबरों के मुताबिक पुंछ-जम्मू मार्ग पर सेना के एक ट्रक में आग लग गई। भारी गोलाबारी की चपेट में आने से ट्रक में सवार चार जवानों की मौत हो गई। हालांकि सेना की औपचारिक घोषणा अभी जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही यह स्पष्ट नहीं है कि जवानों के ट्रक में आग आतंकी साजिश का नतीजा थी या हादसा।

poonch jammu sena vehicle caught fire four jawan martyred

सेना के ट्रक में आग लगने से बड़ा हादसा

सूत्रों के मुताबिक सेना का ट्रक तोता गली के पास पुंछ-जम्मू रूट पर जा रहा था। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी बढ़ गई थी कि ट्रक में सवार जवान गंभीर रूप से झुलस गए। ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है।

यह भी पढ़े – Rajasthan: दर्दनाक हादसा! तीन बहनों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Fire in Jammu Army Truck

घटना का एक वीडियो भी आया सामने

सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले को लेकर जांच चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, हो सकता है कि यह आग बिजली गिरने से लगी हो, हालांकि अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेना के ट्रक को आग लगाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, आग लगने की सूचना के बाद लोग घटनास्थल की ओर पहुंचते नजर आ रहे हैं। हादसे में शहीद हुए जवानों की संख्या को लेकर आर्मी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।