World Cup 2023 | Eden Gardens : ईडन गार्डन्स स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

0
443
World Cup 2023 | Eden Gardens
World Cup 2023 | Eden Gardens

World Cup 2023 | Eden Gardens : विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है। 5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट का आयोजन होना है। भारत के कई मैदानों को विश्व कप का वेन्यू मिला हुआ है जहां वर्ल्ड कप के मैच आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, एक ऐसी खबर सामने आई है जहां भारत की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बुधवार देर रात कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के चलते सारा सामान जलकर खाक हो गया है।  हालांकि जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, सिर्फ ड्रेसिंग रूम में पड़ी चीजें ही जली हैं।

ODI World Cup 2023 : ICC ने जारी किया प्रोमो वीडियो, ट्राॅफी संग नजर आए Shahrukh Khan


इडेन गार्डेन में चल रहा है रेनोवेशन का काम

भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में ICC ODI World Cup 2023 खेला जाएगा। इसके लिए 10 शहरों के क्रिकेट स्टेडियम को चुना गया है। इन स्टेडियमों में नवीनीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में ईडेन गार्डेंस का मैदान भी काफी तेजी से नवीकृत किया जा रहा था। आग लगने के कारण इसपर जोर से झटका लगा है।

World Cup 2023 | Eden Gardens
World Cup 2023 | Eden Gardens

आग ड्रेसिंग रूम के सीलिंग में लगी

इस घटना ने ईडन गार्डन्स के बुनियादी ढांचे को सवालों के घेरे में ला दिया है, जबकि आगामी विश्व कप में दो महीने से भी कम समय बचा है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  घटना 9 अगस्त रात करीब 12 बजे के करीब की है। बताया जा रहा है कि आग ड्रेसिंग रूम के सीलिंग में लगी। यहां खिलाड़ियों के खेल के सामन रखे हुए थे। आग के चलते सारे क्रिकेटरों के सारे उपकरण जल गए। ईडन का नवीनीकरण 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आईसीसी प्रतिनिधियों ने काम की प्रगति पर संतोष जताया है।

यह भी पढ़ें : ICC WC 2023 : विश्व कप 2023 के कुछ मैचों का शेड्यूल बदला, भारत-पाकिस्तान की इस दिन होगी भिड़ंत