Bigg Boss 16: साजिद और अर्चना के बीच हुई लड़ाई, टास्क के दौरान भिड़े घर वाले

0
370
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: ‘बिग बॉस सीजन 16’ (Bigg Boss 16) टीवी के मशहूर कंट्रोवर्शियल शो में से एक है। आए दिन शो में कोई न कोई हंगामा होता ही रहता है। हाल ही में बिग बॉस हाउस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक बार फिर घर में घमासान छिड़ गई है। शो के नए प्रोमो में साजिद और अर्चना के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर-

 

Bigboss resized image

 

 

कलर्स टीवी ने शेयर किया अगले एपिसोड का प्रोमो

हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के अगले एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवालों के बीच दमदार लड़ाई देखने को मिल रही है। प्रोमो वीडियो में पहले निमृत-अर्चना फिर शिव ठाकरे-अर्चना और फिर साजिद-अर्चना एक-दुसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

 

 

क्यों हुई लड़ाई?

प्रोमो वीडियो में नजर आ रहा है कि बिग बॉस घरवालों को एक नया टास्क देते हैं, जिसमें उन्हें जल्द से जल्द दुसरी टीम से ज्यादा मछलियां पकड़नी होती हैं। इसी टास्क के दौरान लड़ाई शुरू होती है। पहले निमृत और अर्चना के बीच बहस होती है। इसके बाद टीम के हार जाने पर शिव ठाकरे अर्चना पर चिल्लाते नजर आते हैं और अंत में साजिद और अर्चना के बीच गंभीर लड़ाई देखने को मिल रही है। यहां तक कि साजिद खान गुस्से में अर्चना की तरफ भागते नजर आते हैं, लेकिन घरवाले उन्हें रोक लेते हैं और जैसे-तैसे उन पर काबू करते हैं।

कौन होगा विजेता?

बिग बॉस हाउस में रोज हो रहे इन हंगामों से दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। हर फैन जानने के लिए बेताब है कि अब एपिसोड में क्या होगा। कहने को तो घर के सभी मेंबर्स अपनी जान लगाकर गेम जीतने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ये वक्त ही बताएगा कि इस शो का विजेता कौन होगा?