Tuesday, September 16, 2025
MGU Meghalaya
Homeभारतझारखंड: धनबाद के अस्पताल में भीषण आग, डॉक्टर दंपति सहित 6 की...

झारखंड: धनबाद के अस्पताल में भीषण आग, डॉक्टर दंपति सहित 6 की मौत

झारखंड के धनबाद जिले में स्थित एक अस्पताल में कल रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 डॉक्टर सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मरने वाले दोनों डॉक्टर पति-पत्नी थे। मौत का कारण आग में झुलसने और धुंए में दम घुटने को बताया जा रहा है।

Fire Accident in Dhanbad
Fire Accident in Dhanbad

हादसे में डॉक्टर दंपति की मौत

शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में झारखंड के धनबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, धनबाद के पुराना बाजार स्थित हाजरा अस्पताल में भीषण आग लग गई। जिसमें 6 लोगों सहित 2 डॉक्टरों की मौत हो गई। वहीं कई लोग आग में झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, घटना रात करीब 2 बजे के आस-पास हुई, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोगों के बीच अफरातफरी मचने से मामला काफी बिगड़ गया। लेकिन पुलिस ने धीरे-धीरे अस्पताल को खाली करवा लिया। लेकिन इस दौरान घर में मौजूद डॉक्टर दंपति सहित 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण धुएं से दम घुटना या आग में झुलसना है। हालांकि, पुलिस और रेस्क्यू टीम के द्वारा मरीजों की जान बच गई।

Fire Accident in Dhanbad
Fire Accident in Dhanbad

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

जानकारी के अनुसार, धनबाद के पुराना बाजार स्थित हाजरा अस्पताल में देर रात आग लग गई जिसमें  दो डॉक्टर (पति-पत्नी) समेत छह लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बता दे कि, आग अस्पताल की दूसरी मंजिल में लगी और धीरे-धीरे इसने अस्पताल की पहली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं अस्पताल के दूसरे हिस्से में लोगों को भी प्रभावित किया। वहीं दमकल के कर्मचारियों ने अस्पताल के दोनों ओर से कुल 9 लोगों को बचाकर निकाला। दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के साथ मरीजों सहित कई स्टाफ को रेस्क्यू किया गया। लेकिन डॉक्टर दंपति और 6 लोग तब तक आग की चपेट में आ चुके थे। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। घायलों का भी इलाज किया जा रहा है। बता दे कि, आग पर अब काबू पा लिया गया है।

Fire Accident in Dhanbad
Fire Accident in Dhanbad

मुख्यमंत्री का ट्वीट

इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके लिखा कि ‘धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से डॉक्टर दंपति डॉ. विकास और डॉ. प्रेमा हाजरा समेत 6 लोगों की मौत से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’

 

- Advertisment -
Most Popular