Farah Khan: बुरा व्यवहार करने वालों को श्राप देती है फराह खान, कपिल के शो में किया बड़ा खुलासा

0
402
Farah Khan

Farah Khan: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। फराह ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। साथ ही 100 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है। गाने की बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए फराह को फिल्मफेयर की ओर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

हाल ही में फराह, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर गई, जहां पर उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ खूब मस्ती की और अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ढेर सारे खुलासे किए। नौवें एपिसोड की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई, जब दोनों मेहमान फराह और अनिल कपूर अपने डांस मूव्स के साथ स्टेज पर पहुंचे, और फिर शो के मजाकिया होस्ट कपिल शर्मा के साथ हंसी-मजाक में उतर गए।

gbfgfrfefes
बुरा व्यवहार करने वालों को श्राप देती है फराह

आपको बता दें कि शो पर बातचीत के दौरान जब कलाकारों से पूछा गया कि क्या वह बदला लेने में विश्वास करते हैं। इस पर अनिल ने अपनी राय साझा की। अनिल ने कहा कि उन्हें अच्छा काम कर के बदला लेना पसंद है। हालांकि, फराह ने कहा कि वह बदला लेने में विश्वास नहीं करती हैं और नेगेटिव लोगों के प्रति अच्छी भावनाएं भी नहीं रखती हूं।

मैं तो चाहती हूं कि मेरा नुकसान करने के बाद उनका जितना भी नुकसान हो, उतना कम है। जब फराह खान से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “मैं बदला नहीं लेती, लेकिन नकारात्मक भावनाएं रखती हूं। मैं मन में बोलती हूं, ‘तेरी वाट लग जाए !’ मेरी जुबान काली है।”

gtgrgrdgr

यहां देख सकते है शो

गौरतलब है कि फराह आगे कहती हैं कि अगर किसी ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया है या उनके साथ बुरा व्यवहार किया है, तो वह उन्हें श्राप देती हैं। फराह कहती हैं,” बेटा तेरी अगली दो-तीन पिक्चर तो गई! इसलिए जिनकी भी हाल के दिनों में फ्लॉप फिल्में आई हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने उन्हें श्राप दिया था।”

जब अनिल ने कहा, “मेरी तो सब हिट है,” तो फराह ने जवाब दिया, “पापा जी , मैं आपके लिए ऐसा कभी नहीं चाहूंगी। मैं आपसे प्यार करती हूँ।” वहीं फराह और अनिल पूर के साथ कपिल शर्मा का यह शो नेटफ्लिक्स पर शनिवार को जारी किया गया हैं।