फाल्गुन मास आज से शुरू , जानिए कब है होली, महाशिवरात्रि समेत कई व्रत और त्यौहार
Falgun Month 2023 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह फाल्गुन आज यानी 06 फरवरी 2023 दिन सोमवार से आरंभ हो गया हैं। हिन्दू धर्म में फाल्गुन माह व्रत और पर्व की दृष्टि से बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा अगर फाल्गुन मास का शुभारंभ सौभाग्य योग में होता है तो उसे अत्यंत शुभ माना जाता है। जो इस बार पड़ रहा है। हालांकि इस बार शोभन योग और अश्लेशा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। 06 फरवरी की दोपहर 03:26 से सौभाग्य योग पड़ रहा है। जबकि उसके बाद शोभन योग लग जाएगा।
हर वर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि में फाल्गुन माह आता हैं। इस बार प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 05 फरवरी 2023 दिन रविवार की रात 11 बजकर 58 मिनट से हुआ है, जिसका समापन 07 फरवरी 2023 की तड़के 02 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के तहत फाल्गुन माह का प्रारंभ 06 फरवरी से हुआ है। आज हम आपको इस आर्टिकल में फाल्गुन माह (Falgun Month 2023) में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की तिथि के बारें में बताएंगे।
फाल्गुन मास के व्रत और त्योहार
- 06 फरवरी 2023, दिन- सोमवार: फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा
- 09 फरवरी 2023, दिन- गुरुवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
- 13 फरवरी 2023, दिन- सोमवार: मासिक कालाष्टमी व्रत, कुंभ संक्रांति और सीता अष्टमी
- 14 फरवरी 2023, दिन- मंगलवार: जानकी जयंती
- 16 फरवरी 2023, दिन- गुरुवार: विजया एकादशी व्रत
- 17 फरवरी 2023, दिन- गुरुवार: विजया एकादशी व्रत
- 18 फरवरी 2023, दिन- शनिवार: महाशिवरात्रि और शनि प्रदोष व्रत
- 20 फरवरी 2023, दिन- सोमवार: फाल्गुन अमावस्या और सोमावती अमावस्या
- 21 फरवरी 2023, दिन- मंगलवार: फुलेरा दूज
- 23 फरवरी 2023, दिन- गुरुवार: विनायक चतुर्थी
- 25 फरवरी 2023, दिन- शनिवार: मासिक स्कंद षष्ठी
- 27 फरवरी 2023, दिन- सोमवार: होलाष्टक प्रारंभ
- 03 मार्च 2023, दिन- शुक्रवार: रंगभरी एकादशी और आमलकी एकादशी
- 04 मार्च 2023, दिन- शनिवार: शनि प्रदोष व्रत
- 07 मार्च 2023, दिन- मंगलवार: होलिका दहन और फाल्गुन पूर्णिमा
- 08 मार्च 2023, दिन- बुधवार: होली
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।