Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलEye Fluttering: क्या संकेत देता हैं आँख फड़कना, ज्योतिष शास्त्र में में...

Eye Fluttering: क्या संकेत देता हैं आँख फड़कना, ज्योतिष शास्त्र में में बताए गए हैं परिणाम

Eye Fluttering: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसे लोग अपने अनुसार मान्यता देते हैं। कोई वेदों के अनुसार तो कोई शास्त्रों के अनुसार तो कोई पुराने लोगों की सुनी बातों के अनुसार। ऐसी ही एक मान्यता की आज हम बात करने वाले हैं। “आँख फड़कना” जिसे EYE FLUTTER या EYE TWITCHING भी कहते हैं। अलग-अलग आख फड़कने को शुभ या अशुभ जैसे अलग-अलग संकेत से जोडा जाता हैं।

क्या होता हैं आँख फड़कना ?

आँखों के आस पास की मासपेशियाँ जब फ्लक्चूएट करती हैं उसे आँख फड़कना कहते हैं। ये किसी एक ही जगह पर फ्लक्चूएट करे ऐसा जरूरी नहीं हैं। कभी आँख का निचला हिस्सा तो कभी आँख का ऊपरी हिस्सा फ्लक्चूएट कर सकता हैं। साथ ही ये भी जरुरी नहीं हैं की आपकी कोई एक ही आँख फडके।

ये भी पढ़ें : Mulank 8: आखिर क्यों मूलांक 8 वाली लड़कियों की शादी देरी से होती है, ये है कारण

सबसे दिलचस्प बात ये हैं की दाई या बाई आँख के फड़कने को अलग-अलग संकेत से जोड़ा जाता हैं। साथ ही ये भी माना जाता हैं की पुरुष का आँख फड़कना अलग संकेत देता हैं और महिला का आँख फड़कना अलग संकेत देता हैं।

Eye Fluttering

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार क्या संकेत देता है आँख फड़कना ? Eye Fluttering

दाईं आँख यानि सीधी आँख फड़कना (RIGHT EYE)

महिलाओं की सीधी आँख फड़कना अशुभ माना जाता हैं। अगर महिला की सीधी आँख फडके तो उसे स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती हैं। आने वाले समय में वो किसी बीमारी का शिकार हो सकती हैं।

पुरुष की सीधी आँख फड़कना शुभ माना जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं की पुरुष की सीधी आँख फड़कने पर उसे कोई शुभ समाचार मिलता हैं। उसके व्यवसाय और आर्थिक स्थिति में सकरात्मक वृद्धि होती हैं। सीधी आँख फड़कना पुरुषों के काम-काज के लिए अच्छी मानी जाती हैं।

Eye Fluttering

बाई आँख यानि उलटी आँख फड़कना (LEFT EYE)

महिलाओ की उलटी आँख फड़कना बहुत शुभ माना जाता हैं। ऐसा माना जाता है की महिला की उलटी आँख फड़कने पर कोई शुभ समाचार मिलता हैं। कोई रुक हुआ काम पूरा होता हैं। रामायण के एक प्रसंग में बताया जाता हैं की जब श्री राम युद्ध जीतने वाले थे तब माता सीता की उलटी आँख फड़क रही थी।

वह तभी समझ गई थी की कोई शुभ समाचार मिलने वाला हैं। वहीं पुरुष की उलटी आंख फड़कना अशुभ माना जाता हैं। कहा जाता हैं की पुरुष की उलटी आँख फड़कने पर किसी दुर्भाग्य या अपशकुन का सामना करना पड़ सकता हैं। अचानक किसी परेशानी या घटना का सामना करना पड़ सकता हैं।

दोनों आँखों का एक साथ फड़कना क्या संकेत देता है ?

दोनों आँखों का एक साथ फड़कना पुरुष और महिला दोनों के लिए एक समान संकेत देता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब व्यक्ति की दोनों आंख एक साथ फड़कती हैं तो इसका मतलब वह व्यक्ति अपने किसी पुराने दोस्त या किसी अपने से मिलने वाला हैं।

- Advertisment -
Most Popular