Esha Deol: ‘गदर 2’ के बलॉकबस्टर होने पर ईशा देओल ने जाहिर की खुशी, शेयर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

0
455
Esha Deol
Esha Deol

Isha Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। गदर 2 में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी खूब धूममचा रही हैं। इसी के साथ फिल्म को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। यहां तक कि इसने साल 2023 की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ और ‘बाहुबली’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

Esha Deol

Isha Deol ने ‘गदर 2’ की कामयाबी पर जाहिर की खुशी

दरअसल, गदर 2 के हिट होने के बाद अब सनी की बहन ईशा देओल भी फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘गदर 2’ को लेकर पोस्ट शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है। ईशा ने अपने सोशल मीडिया पर ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है ब्लॉकबस्टर। ईशा ने तरण आदर्श का पोस्ट शेयर किया है जिसमें गदर 2 का छठे दिन का कलेक्शन बताया गया है।

Esha Deol

ये भी पढ़े: Kishore Kumar : जब चौथी शादी के लिए एक्ट्रेस के घर के सामने धरने पर बैठ गए थे किशोर कुमार, जानें पूरी कहानी

स्क्रीनिंग पर नजर आई थी Isha Deol

सनी देओल ने कुछ समय पहले गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. जिसमें ईशा अपनी बहन अहाना के साथ पहुंची थीं। ईशा ने दोनों भाईयों सनी और बॉबी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं। इस स्क्रीनिंग की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। ‘गदर 2’ देओल फैमिली के लिए बहुत खास रही है। फिल्म की स्क्रीनिंग पर जब साथ में स्पॉट हुए तो ये पहली बार था जब सनी और बॉबी अपनी दोनों बहनों ईशा-अहाना के साथ नजर आए थे। सनी और बॉबी के साथ ईशा की बॉन्डिंग को बहुत पसंद किया गया था।

Gadar 2

‘गदर 2’ अब तक कर चुकी है इतने करोड़ का कारोबार

‘गदर 2’ की बात करें तो फिल्म ने अब तक 283 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने सातवे दिन 23.28 करोड़ का बिजनेस किया है। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2’ में सनी के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।