Bigg Boss 16: बीबी हाउस में हुई खतरे की एंट्री, फिनाले से 2 दिन पहले कंटेस्टेंट का हुआ बुरा हाल

0
345
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने अंतिम सफर पर है। इस समय का घरवाले बेसबरी से इंतजार कर रहे थे। वही अब शो के फिनाले मे बस 2 दिन ही बचे हैं। 12 फरवरी को इस सीजन का विनर मिल जाएगा, लेकिन इतनी आसानी के बिग बॉस खत्म कहां होने वाला है, अभी तो रियल खतरा बाकी है। जी हां, हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसे देखकर पता लग रहा है कि बीबी हाउस में रोहित शेट्टी की एंट्री होने वाली है और उनके आने से बीबी हाउस में खतरा बढ़ने वाला है।

रोहित शेट्टी ने की धमाकेदार एंट्री

‘बिग बॉस 16’ के अपकमिंग एपिसोड में स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट व फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पांच फाइनलिस्ट से कुछ खतरनाक स्टंट करवाते नजर आएंगे। हाल ही में इस एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें रोहित अपने सिग्नेचर स्टाइल में एक्शन भरे अंदाज में घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो को देखकर पता लग रहा है कि फिल्म मेकर एक बड़ी कांच की दीवार को लात से तोड़कर घर में एंट्री करते हैं, जिसे देख सभी कंटेस्टेंट शॉक हो जाते हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी, शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे को गार्डन एरिया में इकट्ठा होते हैं।

बीबी हाउस में दिखाया गया कंटेस्टेंट का सफर

आज के एपिसोड की बात करें तो शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और अर्चना को शो में उनके अब तक के सफर को दिखाया गया है। शिव ठाकरे स्टेज की ओर चलते हैं और बिग बॉस यारों का यार और मंडली का दिल और दिमाग कहकर उनकी प्रशंसा करते हैं। वहीं बिग-बॉस अर्चना के बारे में बात करते हैं, जो सीजन की सबसे बड़ी एंटरटेनर हैं। एमसी स्टैन को उनकी यात्रा दिखाए जाने के बाद बिग बॉस ने कहा कि वह न केवल पी-टाउन, बल्कि पूरे देश के स्टार हैं।