Hill stations की इन जगहों पर उठाएं Snowfall का मजा

0
479
Winter Travel Places
Winter Travel Places

Winter Travel Places : साल के अंत तक पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी शुरू हो जाती हैं। और बर्फबारी में मस्ती और धमाल करने का मजा ही अलग है। भारत में कई ऐसी जगह है जहां दूर-दूर से सैलानी बर्फ का लुफ्त उठाने आते हैं। सर्दी के मौसम में बर्फबारी का मजा उठाने के लिए देश में कई ऐसी जगह है जहां परिवार वालों और दोस्तों के साथ घूमने का मजा लिया जा सकता है।

 

इन तमाम हिल स्टेशन पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आज ही बनाए योजना –

– उत्तराखंड का प्रमुख हिल स्टेशन है चोपता। जहां दिसंबर महीने की शुरुआत में ही बर्फबारी शुरु हो जाती हैं। ट्रैकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग का भी मजा यहां उठाया जा सकता है। साथ ही यहां तुंगनाथ मंदिर और देवरिया ताल का अपना अलग महत्त्व हैं। इसके अलावा उखीमठ भी यहां के प्रमुख जगह में से एक हैं। हर वर्ष यहां पर बड़ी संख्या में सैलानी घूमने आते है।

– हिमाचल में स्थित खज्जियार में भी हर वर्ष दिसंबर से फरवरी महीने के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। खज्जियार को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता हैं।

– उत्तराखंड में एक छोटी और बहुत खूबसूरत जगह है बिनसर, जो बहुत जल्दी आपके मन को मोह लेंगी। हरे-भरे जंगलों से भरपूर इस हिल स्टेशन में ठंड के मौसम में लाखों पर्यटक यहां आते हैं। बिनसर का जीरो पॉइंट भी सैलानियों की पहली पसंद हैं। इसके अलावा यहां पर मौजूद गोलू देवता मंदिर की भी बहुत मान्यता हैं। जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है।