फुल सेफ्टी फीचर्स के साथ लें ऑफ-रोड राइडिंग का मजा, घर ले आएं Moto Morini X-Cape 650 का रैली एडिशन बाइक

0
309
Moto Morini X-Cape 650
Moto Morini X-Cape 650

ऑफ-रोड के लिए जानी जाने वाली फेमस बाइक्स मोटो मोरनी मार्केट में आने के लिए बिलकुल तैयार हैं। ग्राहकों को अपना कंफर्ट देने के लिए ये बाइक भारतीय बाजार में उतरेगी। कंपनी ने बताया कि अपने ग्राहकों को नई एडवेंचर बाइक देने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, कंपनी ने अपनी एक्स-कैप 650 (X-Cape 650) बाइक के रैली एडिशन को पेश किया है।

 

इस बाइक को कुछ दिन पहले ही इटली के मिलान में होने वाले EICMA 2022 ऑटो शो में भी पेश किया गया था। वहां पर इस बाइक को खूब पसंद किया गया। इसमें शानदार फीचर दिए गए है जो ग्राहकों को खूब अच्छी लग रही है। ये अपकमिंग बाइक ज्यादा सेफ्टी फीचर्स पेश करती है। तो चलिए जानते हैं Moto Morini X-Cape 650 रैली एडिशन बाइक की क्या है खासियत।

 

भारत में X-Cape 650 का मौजूदा मॉडल 7.30 लाख रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसे में नया रैली एडिशन इससे ज्यादा कीमत पर उतारा जा सकता है।

 

 क्या है अपडेटेड फीचर ?

मोटो मोरिनी के नए रैली एडिशन में ट्रांसमिशन के लिए बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है जो इस बाइक को खास बनाती है। पावर की बात करें तो इसमें 649cc के इंजन के साथ 60hp की पावर और 54Nm का टॉर्क मिलता है। फीचर्स के पूरे पैक को अपडेट किया गया है। इस बाइक में स्मोक्ड विंडस्क्रीन, फेयरिंग, एलईडी हेडलाइट के नीचे फॉग लैंप और शानदार टेललैंप इए गए हैं।

 

एक ऑफ-रोड बाइक होने की वजह से रैली एडिशन में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, सिल्वर रंग का क्रैश गार्ड, रिमोट एडजस्टेबल रियर शॉक, फ्रंट यूएसडी फोर्क्स और शानदार ब्रेकिंग हार्डवेयर को रखा गया है। डिजिटल फीचर्स के लिए स्मोक्ड विंडस्क्रीन के पीछे डिस्प्ले पर नेविगेशन के साथ एक अतिरिक्त स्क्रीन है। साथ ही मेट्जलर कारू 3 रबर के साथ सुनहरे रंग के स्पोक व्हील्स को रखा गया है।