FIFA WC 2022: ईरान के खिलाफ 6 गोल ठोक इंग्लैंड ने दर्ज की बड़ी जीत
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-बी का मुकाबला कल (21 नवंबर) को ईरान और इंग्लैंड के बीच खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने तूफानी अंदाज में आगाज किया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल दागे। बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा ज्यूड बेलिंघम, रहीम स्टर्लिंग, मार्कस रैशफोर्ड और जैक ग्रिलिश ने भी स्कोरबोर्ड पर अपना नाम दर्ज करवाया। सोमवार को खेले गए इस मैच में विरोधी टीम महज 2 गोल करने में कामयाब हुई।
पहले हाफ में ही इंग्लैंड ने बना ली थी 3-0 की बढ़त
इंग्लैंड की टीम ने पहले हाफ का खेल खत्म होने तक ईरान पर 3-0 की बड़ी बढ़त बना ली थी। पहले हाफ में इंग्लैंड की तरफ से ज्यूड बेलिंगहैम ने टीम के लिए पहला गोल 35वें मिनट में दिया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। वहीं टीम को दूसरी बढ़त दिलाने के लिए बुकायो साका को गोल ने अहम भूमिका निभाई जिन्होंने 43वें मिनट में यानी पहला हाफ का खेल खत्म होने से ठीक दो मिनट पहले कर दी।
A strong start to the #FIFAWorldCup for @England! 👊 #Qatar2022 pic.twitter.com/q7uW61H7ER
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 21, 2022
दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड का दबदबा
दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड ने गोल दागना जारी रखा। एक बार फिर से बुकायो साका ने इंग्लैंड के लिए गोल करके टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। वहीं ईरान की तरफ से मेंहदी तारेमी ने अपनी टीम के लिए गोल करके अपनी टीम के स्कोर को 1-4 कर दिया। इंग्लैंड टीम के लिए 5वां गोल मार्कस रैशफोर्ड ने किया। खेल के 90वें मिनट में इंग्लैंड के लिए जैक ग्रेलीश ने गोल किया और टीम के लिए छठा गोल कर डाला। 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद 13 मिनट का अतिरिक्त समय दोनों टीमों को मिला लेकिन ईरान की टीम ने अतिरिक्त समय के 13वें मिनट में गोल कर दिया और ये गोल इस टीम की तरफ से तारेमी ने ही की और जीत के अंतर को 2-6 कर दिया।
तय समय से आधा घंटा ज्यादा खेला गया मैच
ईरान और इंग्लैंड के बीच खेला गया। यह मैच 90 मिनट के तय समय से तकरीबन आधा घंटा ज्यादा देर तक खेला गया। मैच के दौरान ईरान के गोलकीपर बुरी तरह से चोटिल हो गए थे जिसके बाद हाफ टाइम के वक्त 14 मिनट का समय खेल में जोड़ने का फैसला लिया गया। हैरी मैग्वायर को चोट लगने के बाद मैच में 10 मिनट अतिरिक्त समय जोड़ा गया।