Bigg Boss Ott 2 : पूजा भट्ट के पास बीबी हाउस में मोबाइल फोन होने का एल्विश यादव ने किया खुलासा, बोले- ‘आपके सामान में मैंने फोन देखा’

0
375
Bigg Boss Ott 2

Bigg Boss Ott 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान सलमान खान की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी कर रहे हैं। शो में बीते दिनों फैमिली वीक हुआ। सभी कंटेस्टेंट के घरवाले मिलने के लिए आए। पूजा भट्ट के पापा महेश भट्ट उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। घर में महेश भट्ट ने अपने पुराने दिन याद किए। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूजा भट्ट और एल्विश यादव के बीच में फोन को लेकर बातचीत हो रही है। दोनों किचन एरिया में बात करते दिख रहे हैं।

ezgif.com gif maker 2 1

क्या पूजा भट्ट के पास है बीबी हाउस में फोन?

वायरल हुए वीडियो में एल्विश यादव को कहते हुए सुना जा सकता है की एल्विश कहते हैं आज एलिमिनेशन है ना? पूजा कहती हैं आज एलिमिनेशन कैसे? आपको ये मेमो कहां से मिला? तो एल्विश कहते हैं कि मैंने गलती से ये फोन पर देख लिया। तो पूजा कहती हैं ओह तो आपने फोन देख लिया। मैंने भूलकर बाहर छोड़ दिया था।  तो एल्विश कहते हैं कि मैं आपकी कलरफुल चीजें देख रहा था तो मैंने फोन देखा।

ezgif.com gif maker 3 1

एक और वीडियो में हुआ खुलासा

वहीं दूसरे वीडियो में बेबिका और पूजा भट्ट बात करते नजर आ रहे हैं. बेबिका कहती हैं कि मुझे आपका बचपन वाला एड देखना है। जिसके बारे में सर बात कर रहे थे। तो पूजा कहती हैं अभी दूं। मेरा फोन पड़ा है बाथरूम में मैं ले आती हूं। तो जिया और बेबिका हंसने लगती हैं।  बता दें कि बिग बॉस के घर में फोन ले जाना मना है। अब पूजा के पास वाकई फोन है या नहीं इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। इन दिनों घर में एल्विश यादव, बेबिका, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, जिया जैसे कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो को लेकर जबरदस्त बज है। जल्द ही शो का फिनाले होने वाला है। शो का विनर कौन बनेगा ये देखना मजेदार होगा।