Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनElvish Yadav: एल्विश यादव ने कसा मुनव्वर फारुखी पर तंज, बिना नाम...

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने कसा मुनव्वर फारुखी पर तंज, बिना नाम लिए कही बड़ी बात

Elvish Yadav: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 अब खत्म हो चुका हैं। हाल ही में सलमान के इस रियालिटी शो का फिनाले हुआ, जिसमें अभिषेक कुमार इस सीजन के फर्स्ट रनर-अप बने तो वहीं मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रोफी अपने नाम की। जब से ही स्टैंडअप कॉमेडियन ने शो जीता है तब से ही उनकी फैन फ्लोइंग भी काफी बढ़ गई है।

इस बात का अंदाजा बिग बॉस जीतने के बाद जब वो डोंगरी गए तब वहां उनके ग्रैंड वेलकम हुआ। इस बीच मुनव्वर ने अपने बिजी शेड्यूल से ठोड़ा सा वक्त निकाल कर अपने फैंस के साथ बातचीत की। मुनव्वर ने अपने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन किया, जहां उन्होंने अपने फैंस से बातचीत की और उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। वहीं इसी बीच बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बिना नाम लिए मुनव्वर पर कंस तजा।

Elvish Yadav

एल्विश ने साधा मुन्व्वर पर निशाना

आपको बता दें कि मुनव्वर ने शनिवार की शाम को इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया, जहां उन्होंने अपने फैंस से बातचीत की और उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। मुनव्वर के इस लाइव सेशन से लाखों फैंस जुड़े थे. लेकिन इसी बीच बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बिना नाम लिए मुनव्वर पर कंस तजा। वहीं मुनव्वर के लाइव के बीच में ही एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ एल्विश ने लिखा- ‘कोई लाइव आया था क्या’. इतना ही नहीं एल्विश ने एक ट्वीट कर लिखा- रिकॉर्ड!

Elvish Yadav

मुनव्वर को पसंद नहीं करते है एल्विश

गौरतलब है कि मुनव्वर जब बिग बॉस के घर में थे तो वो कई बार इस बात को जिक्र करते रहते थे कि वो इस शो से कई रिकॉर्ड बनाकर जाएंगे। एल्विश के इस ट्वीट के बाद ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ये ट्वीट करके मुनव्वर पर निशाना साधा है। वहीं, उनकी स्टोरी से भी ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने मुनव्वर पर ही तंज कसा है।

फिलहाल तो एल्विश ने मुनव्वर को लेकर सामने आकर या खुलकर कोई बात नहीं की है। बता दें कि, एल्विश यादव की तरफ से कई बार ऐसे हिंट मिले हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जाता है कि वो मुनव्वर फारूकी को पसंद नहीं करते हैं। बिग बॉस 17 के वक्त एल्विश के करीबी दोस्त कटारिया ने एक वीडियो शेयर कर मुनव्वर को शो ना जीताने की भी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि- चाहे अंकिता को जिताओ या अभिषेक को लेकिन मुनव्वर नहीं जीतने चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular