Saturday, July 27, 2024
Homeखबर जबरदस्त हैअंडा शाकाहारी या मांसाहारी, जानिए क्या कहता है विज्ञान

अंडा शाकाहारी या मांसाहारी, जानिए क्या कहता है विज्ञान

Egg is Vegetarian or Non-Vegetarian : अंडा, शाकाहार है या मांसाहार। इस को लेकर ज्यादातर लोगों के दिमाग में सवाल रहता है। जो लोग भोजन में जानवर के मांस नहीं खाते है, वो शाकाहारी होते है और जो लोग मांस का सेवन करते है, उन्हें मासाहारी कहा जाता है। भारतीय लोगों का मानना है, अंडा मांसाहार होता है इसलिए वो इसे खाने से परहेज करते है। लेकिन विज्ञान कुछ और ही कहता है।

क्या कहता है साइंस

विज्ञान के मुताबिक अंडे दो तरह के होते है, फर्टिलाइज्‍ड और अनफर्टिलाइज्‍ड। बहरहाल जो खाने वाले अंडे होते है उनमें से चूजा नहीं निकलता है। जब मुर्गा और मुर्गी की मेटिंग के बाद मुर्गी, जो अंडा देती है उसे फर्टिलाइज्‍ड एग कहा जाता है। वहीं जब मुर्गी बिना मेटिंग के अंडा देती है उसे अनफर्टिलाइज्‍ड अंडा कहा जाता है। इसलिए फार्म से आने वाले अंडों को शाकाहारी माना जाता है। विज्ञान कहता है कि जानवरों से मिलने वाली हर चीज नॉन-वेजिटेरियन नहीं होती। दूध, इसी का एक बेहतर उदाहरण है। इसके अलावा कुछ लोग मानते है कि अंडे से बच्चा निकल सकता है तो इस कारण वह मांसाहारी है तो ऐसा नहीं है। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं जिनमें से कभी भी चूजा नहीं निकल सकता। साइंस के मुताबिक अंडा शाकाहारी होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular