Salman Khan: इवेंट के दौरान सलमान खान को फीमेल फैन ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

0
445
Female Fan Proposes Salman Khan During Event In Dubai

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई एक्टर की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं इस बीच भाईजान एक इवेंट के लिए दुबई पहुंचे हैं, जहां उनके फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया। इस इवेंट के दौरान सलमान खान को एक फीमेल फैन ने खुलेआम शादी के लिए प्रपोज कर दिया, जिसकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सलमान खान को मिला शादी का प्रपोजल

दरअसल, बीते दिन सलमान खान ने दुबई में आयोजित एक इवेंट में शिरकत की, जहां हमेशा की तरह उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ गई। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगा है। दरअसल, इवेंट के दौरान एक फीमेल फैन ने सलमान को खुलेआम शादी के लिए प्रपोज कर दिया। वायरल वीडियो में आप सुन सकते हैं कि फीमेल फैन सलमान से चिल्लाकर कहती है, ‘सलमान, मुझसे शादी कर लो’। ये सुनकर भाईजान हंसने लगते हैं और कहते हैं, ‘अभी करा दूं इनके साथ।’ वहीं एक और फीमेल फैन चिल्लाते हुए भाईजान से कहती है, ‘शादी नहीं करनी, सलमान। शादी नहीं करनी।’ इसके जवाब में सलमान उनका साथ देते हुए कहते हैं, ‘बिल्कुल सही।‘

https://twitter.com/LegendSKFan/status/1651076182853718017?s=20

वायरल हुआ सलमान का वीडियो

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘हैंडसम बॉय, सलमान सर।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ये लोग क्यों नहीं चाहते कि सलमान शादी करें? करने दो उनको भी शादी’।

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही ‘किसी का भाई किसी की जान’

सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर है। फिल्म फुल ऑफ एक्शन, फैमिली-ड्रामा और रोमांस से भरी है।