Varun Dhawan: बजट के कारण इस निर्माता ने नहीं दिया था वरुण धवन को फिल्म का ऑफर, एक्टर ने गवां दी थी एक्शन फिल्म

0
408
Varun Dhawan

Varun Dhawan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में इस सीरीज का बेहतरीन ट्रेलर रिलीज हुआ है।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण ने याद किया कि फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने बजट की कमी के कारण उन्हें एक्शन फिल्म में लेने से मना कर दिया था। वरुण ने यह भी बताया कि केवल दक्षिण भारतीय ही एक्शन शैली में उनकी क्षमता को पहचान रहे थे।

Varun Dhawan

वरुण ने कही बड़ी बात

बता दें कि वरुण धवन ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कहा, ‘अभी, मुझे लगता है कि केवल दक्षिण भारतीय ही मुझे नोटिस कर रहे हैं और मुझे एक्शन में बेहतरीन अवसर दे रहे हैं।’ वरुण ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में राज एंड डीके और एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के साथ लीड रोल में नजर आएंगे, जिसके बाद वह एटली और कीर्ति सुरेश के साथ ‘बेबी जॉन’ के लिए कमर कस लेंगे।

वरुण धवन को उम्मीद है कि इंडस्ट्री के अन्य लोग भी उन्हें नोटिस करेंगे।वरुण ने बातचीत के दौरान कहा कि वह आदित्य चोपड़ा से लगातार संपर्क में रहे और उन्होंने उनसे कहा, मैं ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि मैं अभी आपको वह बजट नहीं दे सकता।

आप उस स्थिति में नहीं हैं कि मैं आपको इतना बड़ा बजट दे सकूं।’ एक्टर ने आगे कहा कि उन्होंने चोपड़ा को मैसेज करके पूछा कि बजट क्या है? वरुण ने कहा कि जवाब में उन्हें एक ऐसा आंकड़ा मिला जो एक बड़ी एक्शन फिल्म बनाने के लिए जरूरी था।

ये भी पढ़ें Vicky Vidya Ka Who Wala Video: रिलीज के चौथे दिन ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने की इतने करोड़ की कमाई, चार दिन में निकाल लिया फिल्म ने अपना बजट

Varun Dhawan

इस दिन रिलीज होगी सीरीज

वहीं ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की रिलीज के बारें में बात की जाए तो यह सीरीज 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। वहीं इस सीरीजके आलाव वरुण के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। जिनमें निर्देशक शशांक खेतान की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ आएगी।

इस फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा हाल ही में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की घोषणा हुई थी, जिसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन के होने की भी पुष्टि हुई है। इसके अलावा वरुण ‘भेड़िया 2’ में नजर आएंगे।

मैडॉक की इस फिल्म में वरुण के साथ एक बार फिर से कृति सेनन की जोड़ी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा निर्देशक कलीज की आगामी एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’ में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ और वामिका गब्बी के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एटली की तमिल फिल्म थेरी (2016) की रीमेक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अलावा वरुण फिल्म ‘इक्कीस’ में भी नजर आ सकते हैं।